25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र पंचायत चुनाव के निरस्त होने के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों के निरस्त होने के बाद शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब पंचायतों में काम नहीं रुकेंगे और ग्राम पंचायतों में बैंक खातों का संचालन पंचायत सचिव और सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को निरस्त किए जाने के बाद मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायतों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला किया है। इसके तहत अब ग्राम पंचायतों में बैंक खातों का संचालन पूर्व की तरह पंचायत सचिव और सरपंच(प्रधान प्रशासकीय समिति) के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।यह व्यवस्था आगामी आदेश तक जारी रहेगी।

इधर, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने बताया है कि पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्ष-2022 आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पुनरीक्षण का कार्यक्रम 29 दिसम्बर 2021 को जारी किया गया था, लेकिन मध्यप्रदेश अध्यादेश क्रमांक 15 सन् 2021 दिनांक 30 दिसम्बर 2021 को मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित हुआ है। अध्यादेश के प्रवर्तित होने के फलस्वरूप ग्राम पंचायतों में वर्तमान प्रभावशील परिसीमन की जानकारी राज्य शासन से चाही गई है।

Related posts

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा एक माह टलीं : कोरोना संक्रमण के चलते 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून महीने में होंगी…

MP SIDHI NEWS TEAM

गौरीशंकर बिसेन बने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ा ऐलानः विवेक तन्खा ही होंगे कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!