29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

मंत्री ने लगा दी लोगों के लिए जान की बाजी : लाइफ जैकेट पहन उफनती सिंध पार कर बोट से कोटरा गांव पहुंचे, पानी के बीच फंसे तो हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर आए

बाढ़ में फंसे गृहमंत्री को हेलिकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित निकाला गया

मध्य प्रदेश में जनता के हित की बात करने वाले लोकप्रिय नेता और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अद्भुत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इस Video में नरोत्तम मिश्रा द्वारा किए गए अकल्पनीय कार्य की चर्चा हर जगह हो रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बाढ़ में फंसे लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान नांव फंसने के कारण घटनास्थल पर ही फंसे रह गए थे।हालांकि इस दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लोगों की जान के लिए खुद की जान की बाजी लगा दी। बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री नरोत्तम मिश्रा पंचायत भवन में ठहरे हुए नागरिकों की रेस्क्यू करने के बाद खुद एयर लिफ्ट हुए हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोट से कोटरा गांव पहुंचे

दरअसल, नरोत्तम मिश्रा दतिया में NDRF की मोटर वोट में लाइफ जैकेट पहन कर बाढ़ प्रभावित कोटरा गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने एक घर में कुछ लोगों को फंसे हुए देखा तो खुद घर की छत पर चले गए। एसडीआरएफ ने यहां से सभी को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन गृहमंत्री फंस गए। हालांकि बाद में हेलिकॉप्टर के जरिए राहत एवं बचाव कार्य की टीम ने उनका रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। मंत्री से पहले चार ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया और डबरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और बोट के जरिए दौरा कर रहे हैं। जहां उन्होंने दतिया की नदियों में बढ़ रहे जलस्तर का जायजा भी लिया है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके भोजन-आवास की समुचित व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंध नदी में बाढ़ के चलते नदी के किनारे स्थित गांव बुरी तरह प्रभावित है। सेना और वायुसेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाकों में भीषण बाढ़ की वजह से आधे से अधिक जिले पानी में डूब गए हैं। इस दौरान दतिया जिले में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद गृहमंत्री ने लोगों से मिलने पहुंचे थे। नांव पर पेड़ गिर जाने के कारण गृहमंत्री पीड़ितों के साथ ही फंस गए।

वही दरियादिली दिखाते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले महिलाओं को, फिर पुरुषों को हेलीकॉप्टर से बाहर रेस्क्यू किया। जिसके बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा को एयर लिफ्ट (airlift) किया गया। प्रदेश के गृह मंत्री की जांबाजी की इस वीडियो की चर्चा हर जगह हो रही है, वहीं मध्य प्रदेश वासी सहित देश के अन्य लोग भी मंत्री जी के अकल्पनीय कार्य के लिए उनकी चर्चा कर रहे हैं।

Related posts

महिला ने दी अग्निपरीक्षा, कलंक मिटाने के लिए बाबा के दरबार में नंगे पैर अंगारों पर चली

MP SIDHI NEWS TEAM

सुख, समृद्धि लाएगा अगला साल: भगवान नृसिंह की मूर्ति ने दिया संकेत

MP SIDHI NEWS TEAM

आयोग ने जारी किया नोटिस, 15000 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के होंगे तबादले

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!