28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

भाजयुमो जिला मंत्री नीरज पाण्डेय ने दिया भाजपा से स्तीफा,चुरहट विधानसभा के है कार्यकर्ता

सीधी । भारतीय जनता पार्टी जिला सीधी में कार्यकर्ताओं का असंतोष थमने का नाम नही ले रहा है। ऐसा कोई दिन नही जिस दिन कोई न कोई कार्यकता पार्टी से अलग हो रहा है। युवा मोर्चा सीधी में जिला मंत्री रहे नीरज पांडे कंधवार ने भी आज बकायदा प्रेस वार्ता करके अपनी व्यथा सुनाकर त्यागपत्र जिला अध्यक्ष सीधी इन्द्रशरण सिंह चौहान को भेज दिया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विस्तारक रहे है नीरज
नीरज पाण्डेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं और रीवा नगर में बतौर संघ के विस्तारक साल भर संघ के प्रचार-प्रसार का काम कर चुके हैं।

नीरज पाण्डेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा के नेता काम निकलने के बाद भूल जाते हैं। फोन उठाना बन्द कर देते हैं। किसी मुसीबत में फंस जाओ तो फोन ही नहीं उठता है कभी फोन वापस आने का तो सोचिये मत।

प्रदेश का भाजपा संगठन जिले के कुछ लोगों का गिरबी हो गया है। नई नई गाइडलाइन निकालते है फिर उसका पालन नही करते है। साल भर से ये कहा गया कि युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष 30 साल के अन्दर का रहेगा लेकिन जब सूची आयी तो कोई पालन नही किया गया। अपने- अपने जेब के लोगों को उपकृत करने के लिए कोई भी नियम बना लेते है और फिर अपने हिसाब से काम करते हैं। इस सम्बंध में जब प्रदेश के जिम्मेदार पदाधिकारियों से मेरे द्वारा बात की गई तो कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला। अब भाजपा का संगठन जो पहले था अब नही हैं। अब भाजपा भी नेता आधारित हो गयी है। मैं पिछले 10 वर्ष से संघ और भाजपा के माध्यम से जितना बन सका पार्टी और जनता की सेवा में लगा रहा अब भारी मन से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा दे रहा हूँ।

ग्राम कोटा के पीयूष पाण्डेय ने भी छोड़ी भाजपा
रामपुरनैकिन मण्डल के ग्राम कोटा के सक्रिय कार्यकर्ता पीयूष पाण्डेय ने भी अपना स्तीफा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह को भेज दिया है।

Related posts

11वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा में ये रहेंगे नियम, जानें कब कौन सा पेपर

MP SIDHI NEWS TEAM

कर्मचारियों के क्रमोन्नति पर बड़ी अपडेट, मिलेगा समयमान-वेतनमान का लाभ?

MP SIDHI NEWS TEAM

नल जल योजना को लगा ग्रहण, पानी के लिए भटक रहे ग्रमीण….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!