
ग्वालियर : ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ट्रक से लगभग 720 किलोग्राम गांज बरामद किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने ट्रक को त्रिपाल से ढक रखा था। ट्रक में कुछ खाली ड्रम भी रखे हुए थे। पुलिस को मुखबिर ने यह सूचना दी कि डबरा की तरफ से एक ट्रक जिसमें भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। पुलिस को ट्रक में 24 बोरियों में 720 किलो ग्राम अवैध गांजा मिला जिसे छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गाजे के साथ पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने तस्करी में उपयोग किए जा रहे, आईसर ट्रक को भी जप्त कर लिया है और उसके मालिक तलाश की जा रही है।
खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, ओपन बुक पद्धति से होगी यूजी और पीजी की परीक्षा.
पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ,एसपी अमित सांघी के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि डबरा की तरफ से एक
आयशर लोडिंग ट्रक में कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहे हैं। सूचना को पुख्ता करने के लिए
एडिशनल एसपी क्राइम सतेंद्र तोमर को निर्देशित किया गया। उन्होंने डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर और विजय भदौरिया
को निर्देश दिए। दोनों डीएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम शहर में दो अलग अलग एंट्री पॉइंट पर लगा दिया। एक तीन सिरोल थाना क्षेत्र में और दूसरी टीम शीतला माता मंदिर रोड के पास लगाई गई। तभी एक टीम को मुखबिर द्वारा बताए आयशर ट्रक क्रमांक MP07 GA 2136 आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार चार लोग ट्रक छोड़कर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घरबंदी कर पकड़ लिया।
खबर यह भी है👉👉👉 डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश, 16 लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक चकमा देने के लिए नीले रंग के तिरपाल से ढंका था उसमें आगे की तरफ नीले
रंग के खाली प्लास्टिक के ड्रम रखे थे। ट्रक के अंदर जब पुलिस ने तलाशी ली तो अंदर की तरफ बोरियों में गांजा भरा
मिला। पुलिस ने जब गांजे की बोरियों को तोला तो उसका वजन 720 किलोग्राम निकला जिसकी कीमत 1 करोड़ दस
लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को मुरैना का निवासी बताया। पुलिस ने गांजा बरामद कर आयशर
ट्रक को जब्त कर लिया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गांजा आंध्रप्रदेश से लाया जा रहा था और ग्वालियर में किन्हें सप्लाई करने वाले थे ये पूछताछ की जा रही है।

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 क्राइम ब्रांच बड़ी सफलता, चार तस्करों … […]