27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

घोषित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस टेस्ट(JNVST) प्रवेश परीक्षा की तिथि, 7 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस टेस्ट 2020-21 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने एक बार फिर कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। दरअसल परीक्षा पहले 16 मई 2021 को आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2020-21 जिसकी परीक्षा होने की दिनांक बार-बार रद्द की जा रही थी। उसकी तिथि पुनः निर्धारित की गई है, जो कि 7 अगस्त 2021 को होना तय की गई है। बता दें कि JNVST 2021 कक्षा 6 में एडमिशन लेने की परीक्षा पहले 10 अप्रैल को प्रदेश के कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होनी थी। जिसे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर स्थगित करना पड़ा था। हालांकि दूसरी बार प्रशासनिक कारणों की वजह से 16 मई को होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था।

👉👉👉 चाचा पारस के मंत्री बनते ही चिराग पहुंचे हाईकोर्ट, लोकसभा स्पीकर के फैसले को दी चुनौती

जेएनवीएसटी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए एक प्रवेश प्रक्रिया है। यह प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण है। जेएनवीएसटी के पहले चरण में 30 लाख से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। जहां 48000 सीटों पर एडमिशन आयोजित किया जाना है।

👉👉👉 मानव तस्करी : जबलपुर के दंपति ने जयपुर में किया युवती का डेढ़ लाख में सौदा

1 जिले से कम से कम 75% सीट जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित छात्र-छात्राओं के लिए जबकि बाकी सीटें शहरी क्षेत्रों के लिए होती है। पूरे देश में लगभग 626 स्कूल है। वही नवोदय विद्यालय समिति ने आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अगस्त 2021 को पुनः परीक्षा आयोजित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद जल्द एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Related posts

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा- वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी है गायब

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमी संग मिल पति का किया मर्डर, शव को 4 टुकड़ों में काट किचन में दफनाया

MP SIDHI NEWS TEAM

3 फरवरी तक चरम पर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, IIT का दावा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!