32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

महाराष्ट्र से बसों का आवागमन 14 जुलाई तक बंद

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के हालातों को देखते हुए वहाँ से बसों के आवागमन पर प्रतिबंध की अवधि में अब 7 जुलाई से अब 14 जुलाई कर दी गई है।इससे पहले यह प्रतिबंध 7 जुलाई तक था।इस संबंध में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

👉👉👉 घोषित हुई जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस टेस्ट(JNVST) प्रवेश परीक्षा की तिथि, 7 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा

परिवहन विभाग ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा को पहले 30 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया था, इसके बाद इसे 7 जुलाई तक बढ़ाया गया, लेकिन हालात सामान्य ना होते देख इसे एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब महाराष्ट्र के बीच संचालित अंतर्राज्यीय बसों पर लगे प्रतिबंध को 7 जुलाई से बढ़ाकर 14 जुलाई 2021 कर दिया गया है।कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए मप्र सरकार ने यह निर्णय लिया है।

👉👉👉 रतलाम में महिला सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि महाराष्ट्र को छोड़कर अभी किसी भी राज्य से बसों की आवाजाही पर रोक नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में जारी आदेशानुसार महाराष्ट्र के लिए जाने वाली और महाराष्ट्र से आने वाली अंतरराज्यीय अनुज्ञा तथा अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञा से आच्छादित बस वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

Related posts

गरिमा के खिलाफ जाने पर बोले- अरे! सदन चलेगा, तो गरिमा रहेगी न; अकेला नहीं पड़ा, पूरी पार्टी मेरे साथ-जीतू पटवारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

एटीएम तोड़ने के पहले ही 5 गिरफ्तार, Jio Mart में हुई 8 लाख की चोरी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!