29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

पी डब्लू डी इंजीनियर के घर डाला EOW ने छापा

घेरे में करोड़ों का मालिक पीडब्ल्यूडी इंजीनियर

लोक निर्माण विभाग में एस डी ओ के पद पर पदस्थ रविंद सिंह कुशवाह के घर EOW पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है।ग्वालियर में पदस्थ पी डब्लू डी एसडीओ ने नौकरी में आकर ढाई सौ ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, डबरा में खेती की जमीन, दुकान, ग्वालियर और भोपाल में मकान, प्लॉट और फ्लैट खरीदे लिए। इसका खुलासा आज की ई ओ डब्लू की कार्रवाई में हुआ।यहां से बेहिसाब संपत्ति के दस्तोवज जब्त किए गए है। छापामार के दौरान EOW अफसरों ने यह संपत्ति जुटाने का सोर्स पूछा। इस पर SDO बगले झांकता रहा।

रिश्तेदारों के तानों से दुखी होकर सब इंस्पेक्टर ने की थी आत्महत्या

इंजीनियर का करोड़ों का बंगला

पीडब्ल्यूडी इंजीनियर शहर के एक पॉश टाउन शिप में रहता है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ईओडब्ल्यू अफसर, दल-बल के साथ रविंद्र सिंह कुशवाह के घर पहुंचे। यहां ईओडब्ल्यू अफसरों ने कार्रवाई शुरू की। ईओडब्ल्यू अफसरों के मुताबिक जिस मकान में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कुशवाह निवास करता है उसकी कीमत 4 करोड़ है। इस मकान को खरीदने के बाद अपने अनुसार लग्जरी स्वरूप दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना में लागू कुछ प्रतिबंध 15 जुलाई तक फिर बढ़ा दिए हैं

जब्त बेहिसाब संपत्ति

  1. 3 लाख 70 हजार की नकदी जब्त की।
  2. पांच किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोना प्राप्त हुआ।
  3. डबरा क्षेत्र के समुदन, बिलौआ और बड़ी अकबई में 75 बीघा से अधिक की खेती की जमीन खरीदी है।
  4. ग्वालियर में पीएचई कॉलोनी में प्लॉट है। 
  5. बसंत कुंज में दो फ्लैट बुक कराए। 
  6. गुड़ागुडी के नाका पर प्लॉट है। 
  7. डबरा के बालाजी कॉम्प्लेक्स में दुकानें भी खरीदी है। 
  8. इसके अलावा भोपाल में फ्लैट खरीदे है।

Related posts

लोकायुक्त टीम एनएचएम के कार्यपालन यंत्री को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा,40 लाख का मेंटेनेंस बिल पास करने के बदले मांगी 10% घूस

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वतखोर पटवारी को 04 वर्ष का सश्रम कारावास

MP SIDHI NEWS TEAM

23 जिंदा लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना से निकाले पैसे, सरकार ने दिए जांच के आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!