29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
अजब गजब

मुर्गी की टांग तोड़ने पर मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

खरगोन। एमपी में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। यहां मुर्गी की टांग तोड़ने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की । जिले के महेश्वर में एक रोचक मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने मुर्गी की टांग तोड़ने पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस थाने में FIR दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर मुर्गी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पशु अस्पताल के डॉक्टर लोकेंद्र सिंह चौहान ने मेडिकल परीक्षण में मुर्गी की एक टांग फ्रैक्चर होना बताया।

यह है पूरा मामला

महेश्वर थाना प्रभारी पुष्पकरण मूवेल ने बताया कि काकरिया गांव निवासी सुनील औसारी ( 27) अपने साथ एक मुर्गी को लेकर थाने आया। उसने मुर्गी की टांग तोड़ने की शिकायत की। सुनील ने बताया कि उसकी मुर्गियां घर के पास मुकेश पुत्र जगन के खेत में चारा चुग रही थी। इसी दौरान मुकेश ने मेरे सामने मुर्गियों को पत्थर मारा, जिससे एक लाल रंग की मुर्गी की दाईं टांग में चोट लगी और वह टूट गया। मुर्गी 6 महीने की है और उसकी कीमत 300 रुपए है।

सुनील ने कहा कि जब मैंने मुकेश से इस बात की शिकायत की तो उसने मुझे गालियां दीं और कहा- तेरी मुर्गियां मेरे खेत में नहीं आनी चाहिए। इसके बाद टूटी हुई टांग वाली मुर्गी को लेकर पुलिस थाने आया। जहां मालिक के कहने पर एसआई प्रवीण निकुम्भ ने मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के साथ मुर्गी की MLC रिपोर्ट चालान के साथ कोर्ट में पेश की जाएगी।

Related posts

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की बड़ी लापरवाही,परिजनों को दे दी दूसरी बॉडी, दाह संस्कार के पहले हुआ खुलासा…

MP SIDHI NEWS TEAM

ASI का दांत से कान काटकर कुएं में कूद गया युवक, कहा- भूत ने कहा था कच्चा मांस खाने के लिए

MP SIDHI NEWS TEAM

अजब गजब : मोबाइल टॉवर हो गया चोरी,पुलिस ने दर्ज चोरी की FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!