32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मानव तस्करी : जबलपुर के दंपति ने जयपुर में किया युवती का डेढ़ लाख में सौदा

जबलपुर के एक दंपति ने परासिया की एक युवती को सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर भरोसे में लिया और युवती को धोखे से जबलपुर बुलाया,उसे जयपुर घुमाने ले गए। जयपुर में एक अन्य सहयोगी की मदद से दंपति ने युवती का 1.5 लाख रुपए में सौदा कर दिया।लापता युवती के परिजनों ने परासिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि परासिया निवासी 18 वर्षीय युवती के परिजनों ने 9 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी भोपाल के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह भोपाल नहीं पहुंची। पतासाजी करने पर युवती के जयपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने युवती को जयपुर से खोज निकाला और पुलिस टीम ने जयपुर पहुंचकर युवती को छिंदवाड़ा लाकर परिजनों के हवाले किया। मानव तस्करी करने वाली दंपति समेत 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। 

जांच में सामने आया कि जबलपुर के बजरंग कॉलोनी कांचघर निवासी 36 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ मोनू पिता मनमोहन रजक और 38 वर्षीय सरस्वती उर्फ कीर्ति चौहान पति कृष्ण कुमार ने जबलपुर में अच्छा काम और रुपए मिलने का लालच देकर युवती को जबलपुर बुलाया था।दंपती के झांसे में आकर युवती भोपाल न जाकर 9 जून को जबलपुर चली गई थी। दंपती ने उसे घुमाने के बहाने जयपुर राजस्थान ले गए। यहां सांगानेर निवासी 46 वर्षीय हनुमान पिता लक्ष्मण सिंह कुमावत की मदद से विसालू निवासी 25 वर्षीय विनोद पिता रामस्वरूप पारिक से डेढ़ लाख रुपए लेकर युवती को बेच दिया था।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 368, 370, 376 (2) एन, 506का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

Related posts

चोरहटा थाना अंतर्गत मिले अधजले शव का पुलिस ने किया खुलासा,हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश साइबर सेल ने बच्चों के ऑनलाइन गेम्स खेलने से होने वाले नुकसान पर जारी की एडवाइजरी

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा महाराजा पुष्पराज सिंह ने की माँग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम मोहन राष्ट्रीय उद्यान किया जाय…

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!