29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भाई ने पीटा तो 12वीं की छात्रा जान देने पहुंच गई किले पर , CCTV फुटेज मैच करते हुए समय पर पहुंची पुलिस

प्रतीकात्मक फोटो
                                         छात्रा की काउंसिलिंग कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है

ग्वालियर I ग्वालियर में पुलिस की फुर्ति और तेजी ने एक 12वीं की छात्रा की जान बचा ली। भाई के पीटने से नाराज छात्रा गुस्से में घर से निकल गई। इसके बाद उसने ऑटो पकड़ा और किले पर पहुंच गई। वह जान देने के लिए किले पर पॉइंट तलाशने लगी। इसी बीच मुरार पुलिस को घटना का पता लगा।

पुलिस ने तत्काल चौराहों पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी। वहां से छात्रा एक ऑटो में बैठती दिखी। तत्काल रजिस्ट्रेशन नंबर से ऑटो को ट्रैक किया। इसके बाद पुलिस किले पर पहुंची। छात्रा कोई गलत कदम उठाती उससे पहले उसे रोक लिया गया। छात्रा को थाने लाकर उसकी काउंसिलिंग की गई। साथ ही कोर्ट में उसके बयान भी कराए।

उपनगर मुरार के तिकोनिया निवासी 17 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) को किसी गलती पर उसके बड़े भाई ने पीट दिया। भाई के पीटने पर छात्रा घर से गुस्से में बाहर निकल गई। जब छात्रा के घर से इस तरह निकलने का पता लगा तो बिना देर किए परिजन मुरार थाना पहुंचे और पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने बिना देर किए छात्रा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घर के पास ही चौराहा पर लगे CCTV कैमरों को खंगाला। यहां से छात्रा एक ऑटो में बैठते हुए दिखी। इसके बाद TI मुरार शैलेन्द्र भार्गव ने तत्काल दो टीमें बना दीं। एक CCTV फुटेज से कड़ी जोड़कर डेटा जुटाता रहा। दूसरी टीम पहली टीम से मिले इनपुट पर काम करते हुए छात्रा को तलाशती रही।

ऑटो नंबर से मिली जानकारी

पुलिस ने जब CCTV कैमरे खंगाले तो पता चला कि छात्रा ऑटो से बैठकर निकली है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम ने शहर के अन्य कैमरों की फुटेज देखी तो उसी रजिस्ट्रेशन नंबर की ऑटो शिन्दे की छावनी से बहोड़ापुर की तरफ जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस पीछा करते हुए शिन्दे की छावनी से आगे पहुंची तो पता चला कि ऑटो चालक छात्रा को उरवाई गेट पर छोड़कर आया है। छात्रा किले पर गई है। इसका पता चलते ही पुलिस किले पर पहुंची और छात्रा कोई गलत कदम उठाती उससे पहले ही उसे सुरक्षित ले आई।

मारपीट से गुस्से में थी छात्रा

जब पुलिस छात्रा को लेकर आई तो वह काफी गुस्से में थी। पुलिस ने अपने स्तर पर उसकी काउंसिलिंग की। इसके बाद उससे मारपीट करने वाले परिजन को लताड़ लगाई। पुलिस ने छात्रा को कोर्ट में पेश कर बयान भी दर्ज कराए हैं। आखिर में बच्ची को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम का बड़ा तोहफा, आज से शुरू हुई ये नई सुविधा, सभी कॉलेज छात्रों को होगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों को लेकर जनता का विश्वास करें अर्जित – महामंत्री रावत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!