20.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

CBSE 12वीं रिजल्ट के बाद छात्रों के लिए चैलेंज: टॉपर्स बोले- मार्क्स हाई होने से कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, अच्छे कॉलेज में एडमिशन में होगी परेशानी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। भोपाल के टॉपर्स रिजल्ट के बाद खुश नजर आए। उनका कहना है कि उम्मीद केअनुसार रिजल्ट बना है। हां, परीक्षा नहीं होने का दुख जरूर है, लेकिन अब आगे बढ़ना है। टॉप करने वाले कुछ बच्चों का मानना है कि परीक्षा नहीं होने के कारण वे कई विषय में अच्छा नहीं कर पाए। ऐसे में उनका रिजल्ट उम्मीद के अनुसार नहीं हो सका। MP और CBSE बोर्ड में सभी को हाई मार्क्स मिलने के कारण अब कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। इससे CBSE वाले बच्चों के लिए चैलेंज बढ़ जाएगा। अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए कट ऑफ लिस्ट बहुत हाई हो जाएगी। इससे अब उन्हें किसी दूसरे कॉम्पिटिशन परीक्षा की तैयारी करने पर विचार करना होगा।

इशिका कनोतरा : ऑटर्स 99.2%
डीपीएस स्कूल की छात्रा इशिका ने बताया कि यह रिजल्ट 3 साल की मेहनत का नतीजा है। इसी कारण उम्मीद के अनुसार मार्क्स आए हैं। हां, एग्जाम नहीं देने के कारण तनाव था। यह भी आशंका थी कि ऐसा ना हो कि रिजल्ट बेहतर ना रहे, लेकिन 3 साल से लगातार मैं अच्छा कर रही थी। इसी कारण आज मेरा रिजल्ट अच्छा आया है। अब कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा, लेकिन हमें आगे के लिए जाना है। उसी के अनुसार मैं तैयारी करूंगी। दूसरी बार परीक्षा देने का सवाल ही नहीं होता है।

सेलिना श्रीवास्तव : कॉमर्स 99.2%
डीपीएस स्कूल की छात्रा सेलिना श्रीवास्तव रिजल्ट से खुश हैं। सेलिना ने कहा कि काफी पढ़ाई की थी। पहले से ही इंटरनल एग्जाम और दूसरे एग्जाम को गंभीरता से लेकर उसके अनुसार ही प्रिपरेशन की थी। उसी के आधार पर रिजल्ट बना है। मैं इससे बहुत खुश हूं। अब आगे इकोनाॅमिक से किसी अच्छे कॉलेज में पढ़ना चाहती हूं। इसके लिए दिल्ली या मुंबई के कॉलेज में ट्राइ करूंगी। जो बीत गया, उस पर ध्यान नहीं है। अब फ्यूचर पर ध्यान है।

नंदिनी झा : पीसीबी 98.2%
सागर पब्लिक स्कूल छात्रा नंदिनी झा भी रिजल्ट से खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि इससे भी बेहतर कर सकती थी। कुछ विषय में 100 में से 100 आने की उम्मीद थी, लेकिन एग्जाम नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। ठीक है, जो भी रिजल्ट आया है। वह मेरी उम्मीदों के अनुसार है। मैं बहुत खुश हूं।

नंदिता जालोरी : कॉमर्स 98.2%
सागर पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदिता जालोनी ने कहा कि पछतावा नहीं है, लेकिन एग्जाम होता तो और बेहतर कर सकते थे। दोबारा एग्जाम देने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि समय बर्बाद होगा और आगे की तैयारी नहीं कर पाऊंगी। अब मेरा फोकस अपने फ्यूचर पर है। उसी को लेकर तैयारी कर रही हूं।

मीमांसा मिश्रा : पीसीबी 96%
मदर टेरेसा स्कूल छात्रा मीमांसा मिश्रा ने कहा कि रिजल्ट अच्छा आया है। अब दोबारा परीक्षा नहीं दूंगी। ठीक से पढ़ाई की थी। पूरे साल स्कूल नहीं लगने पर भी नियमित पढ़ाई की। ऑन लाइन क्लास से ज्यादा तैयारी हो नहीं हो पाई, लेकिन शिक्षकों के टच में रहने का फायदा मिला है।

Related posts

करण मोरवाल ने अगर 2 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी, सरेंडर करे करण-गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, बेटे आर्यन और नौकरों ने पुलिस से कहा- सोनिया और उमर सिंघार के बीच होती थी नोंकझोंक

MP SIDHI NEWS TEAM

खरगोन में पत्थरबाजों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : कृषि मंत्री कमल पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!