29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
राजनीति

चाचा पारस के मंत्री बनते ही चिराग पहुंचे हाईकोर्ट, लोकसभा स्पीकर के फैसले को दी चुनौती

मोदी कैबिनेट में पशुपति पारस को बुधवार को मंत्री पद की जगह मिल गई है। पशुपति को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का मंत्री बनाया गया है। इधर, मंत्री पद मिलने के बाद चिराग पासवान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद चिराग ने ट्वीट कर ऐतराज भी जताया है।

👉👉👉 मानव तस्करी : जबलपुर के दंपति ने जयपुर में किया युवती का डेढ़ लाख में सौदा

चिराग ने कहा कि पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण एलजेपी से पशुपति कुमार पारस को पहले ही पार्टी से निष्काषित किया जा चुका है। अब उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा ऐतराज दर्ज कराती है। लोकसभा अध्यक्ष के द्वारा पार्टी से निकाले गए सांसदों में से पशु ति पारस को नेता सदन मानने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष उनके फैसले पर पुनः विचार याचिका दी थी जो अभी भी विचाराधीन है।

👉👉👉 चौहान बस कंडक्टर हत्या काण्ड के आरोपी को कुशमी पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार, पहुंचाया सलाखों के पीछे

सांसद चिराग पासवान की ओर से दाखिल याचिका पर उच्च न्यायालय में 9 जुलाई को सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधि और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण लोक जनशक्ति पार्टी ने पहले ही पशुपति कुमार पारस को पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके साथ ही कहा है कि सांसद पारस लोजपा के सदस्य नहीं हैं। याचिका में यह भी कहा गया है लोजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 75 सदस्य हैं और इनमें से 66 सदस्य हमारे (चिराग गुट) के साथ हैं और सभी ने हलफनामा दिया है। सांसद चिराग ने कहा है कि उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के पास कोई ठोस आधार नहीं है और हमारे दल के सदस्य नहीं है।

Related posts

अपने कर्मों से चुनाव हारा कांग्रेस का विधानसभा प्रत्याशी-कांतिलाल भूरिया

MP SIDHI NEWS TEAM

यदि उपस्थित नहीं रह सकते हैं तो कांग्रेस के सीनियर और अनुभवी नेता डॉ. गोविंद सिंह जी को  बना दे नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

केरल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल,भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) से छीन ली सत्ता

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

रतलाम में महिला सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की - MP Sidhi News July 8, 2021 at 12:37 pm

[…] 👉👉👉 चाचा पारस के मंत्री बनते ही चिराग पहुं… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!