
शहर के गंगोत्री रेस्टोरेंट डी पी कॉम्प्लेक्स सीधी में एसबीआई लाइफ के लाइफ मित्रों की मीटिंग को संबोधित करते हुए एसबीआई लाइफ सीधी के सीनियर टेरेटरी मैनेजर श्री जीतेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के यूलिप प्लान में निवेश करना इस समय में सबसे अच्छा है जो ग्राहकों को अच्छे रिटर्न के साथ-साथ लाइव कवर की सुविधा भी प्रदान करता है।

श्री तिवारी जी ने आगे बताया कि आज के समय पर लोग म्युचुअल फंड और SIP की तरफ आकर्षित हो रहे हैं जहां उनको होने वाले मुनाफे में टैक्स के रूप में उनको एक अच्छी खासी रकम अदा करनी पड़ती है, जबकि एसबीआई लाइफ के यूनिट प्लान में इनकम टैक्स की धारा 80C के साथ-साथ होने वाले मुनाफे में भी 1 टैक्स में छूट मिलती है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाइफ मित्रों को शील्ड के साथ सभी लाइफ मित्रों को दिवाली उपहार प्रदान किया गया।
श्री तिवारी ने आगे बताया कि एसबीआई लाइफ में लाइफ मित्र के रूप में काम करके अच्छा पैसा कमाया जा सकता है साथ ही साथ अपने आस-पास के लोगों को भी बचत के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता।
इस अवसर पर ऑपरेशन हेड सीधी श्री धर्मेंद्र जायसवाल सहित शाखा के सभी लाइफ मित्र साथी उपस्थित रहें।
