36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

स्वर्णिम एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जुटी मोदी सरकार, गौरव पूर्ण 7 वर्ष- जयभान पवैया

ई- चिंतन बैठक सम्पन्न 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में स्थानीय वैष्णवी गार्डन में ई चिंतन पर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जय भान सिंह पवैया मोदी सरकार की 7 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि मोदी सरकार स्वर्णिम, स्वावलंबी और आत्म निर्भर भारत के लिए जी जान से जुटी हुई है।

👉👉👉 मैहर सतना चित्रकूट फोर लेन प्रस्ताव निरस्त करना विंध्य भूमि के साथ छल, 26 सौ करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को घटाकर 328 करोड़ करना धार्मिक आस्था पर प्रहार, शिवराज सिंह मूल प्रस्ताव को लागू करायें -अजय सिंह

मुख्य वक्ता श्री पवैया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सबका साथ, सबका विकास की केंद्र धुरी पर कार्य करते हुए देश की आंतरिक, वाह्य सुरक्षा, सामरिक सुरक्षा,रक्षा, अनुसंधान, शिक्षा जैसे प्रगति के क्षेत्र में मोदी सरकार और उनकी पूरी टीम अद्भुत एवं अद्वितय कार्य किए हैं।

👉👉👉 बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुँची बांधवगढ़

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि श्री पवैया ने कहा कि धारा 370,  राम मंदिर, ट्रिपल तलाक  जैसे असाध्य समझी जाने वाली समस्याओं का गृहमंत्री अमित भाई साह ने प्रधानमंत्री नरेन मोदी की प्रेरणा से चुटकी बजाते ही हल करके, देश का गौरव बढ़ाय है। वही विश्व के इतिहास में पहली बार चीन हमारे सामने घुटने टेकते हुए अपनी हद में वापिस गया। जिससे देश का सम्मान विश्व स्तर पर बड़ा ।देश को कोरोना का टीका बनाकर और नागरिकों को निशुल्क उपलब्ध करा कर ,इतिहास रचा ।इसके पूर्व देश की जनता को टीका बनने के पश्चात दसको बाद नसीब होता था, बनाने की बात तो बहुत दूर रही। जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए लगातार निरंतर अग्रसर है। पंजीयन मनोज तिवारी और स्वागत महिला मोर्चा सरस्वती बहेलिया, आशा शुक्ला, मनीला सिंह चौहान, मीनाक्षी मिश्रा साथियों ने हल्दी अच्छत से किया।

👉👉👉 भाजपा नेता पर नाबालिग बेटी से दुष्‍कर्म का आरोप, पहुंचा सलाखों के पीछे,कांग्रेस बोली-ये तो राक्षस से भी ज़्यादा हो गया

इस अवसर पर प्रमुख रुप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान, के के तिवारी, मंगलेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डा विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, रविचंद्र सिंह परिहार,बद्री मिश्रा ,जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, विवेक कोल,अशोक पटेल, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा,पूजा सिंह कुसराम,ज्योति कुशवाहा, लवकेश सिंह, सुधीर शुक्ला, डा उमेश कुमार श्रीवास्तव,डा देवेन्द्र त्रिपाठी, विश्वबंधु धर द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, पुनीत शुक्ला, कृष्णलाल पयासी,जयशंकर प्रसाद द्विवेदी,  प्रदीप शुक्ला , प्रवीण तिवारी,राजेश्वर पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, रजनीश शुक्ला,अनिता सिंह ,मनोज तिवारी, अजीत सिंह लल्ला,आशा शुक्ला ,मनिला सिंह चौहान, मीनाक्षी मिश्रा, किरण सिंह, रोहणी रमन मिश्र, सुभम जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

मन की बात आज 11 बजे से

मन की बात के जिला प्रभारी एड राम प्रसाद वैश्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का प्रसारण 11 बजे से आज रविवार को होंगा । जिसके सुनने की व्यवस्था पार्टी कार्यालय में रहेगी ।

Related posts

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर नई अपडेट, फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, 4000 पदों पर होगी भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

श्रावण मास में महाकाल की आखिरी सवारी में धर्म के साथ देश भक्ति के रंग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!