36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

दीनदयाल बस स्टैंड जबलपुर में मचा हड़कंप, 4 दिन से बंद पड़ी बस में मिली बस क्लीनर की फूली हुई लाश

खबर जबलपुर से जहां दीनदयाल बस स्टैंड में 4 दिन से खड़ी बस में खड़ी एक बस में सड़ी-गली हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश के मिलते ही वहां के लोगों ने आनन -फानन में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच पड़ताल चालू कर दी है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि जब वह दीनदयाल बस स्टैंड के पास खड़ी इस बस के पास से गुजर रहे थे तो वहां पर कुछ अजीब तरह की बदबू आ रही थी जब लोगों ने बस के पास जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बस के अंदर पड़ी हुई थी जो कि फूल चुकी थी।

शव की पहचान बस के क्लीनर के तौर पर हुई

जानकारी के अनुसार गोटेगांव नरसिंहपुर निवासी प्रशांत दुबे के नाम पर बस एमपी 49 पी 0492 रजिस्टर्ड है। शारदा ट्रेवल्स की ये बस शनिवार से आईएसबीटी परिसर में खड़ी है मंगलवार सुबह लोगों को तेज दुर्गंध बस से आती हुई महसूस हुई। बस के पास पहुंचे तो वह लॉक मिला। दरवाजे को खोला गया तो उसमें डी कम्पोज हालत में एक लाश मिली। बाद में बस मालिक प्रशांत दुबे ने शव की पहचान क्लीनर गुरहा चरगवां निवासी लाल बहादुर (45) के रूप में की।

हार्ट अटैक से मौत की आशंका व्यक्त कर रही है पुलिस

करीब 4 दिन से बंद पड़ी इस बस में मिली लाश के संबंध में पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही मृतक के मृत्यु के कारणों का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है। टीआई माढोताल रीना पांडे के मुताबिक लाल बहादुर किसी भी त्यौहार में घर नहीं जाता था। वह शराब का लती था। बस में ही सो जाता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब पीकर बस में सोते समय हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related posts

महाराष्ट्र से बसों का आवागमन 14 जुलाई तक बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर हनीट्रेप मामला:प्रेम जाल में फंसाकर मांगे 15 लाख, नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस कर दिया, गैंग में वकील भी शामिल, युवती पहुंची थाने, साथी हुए अंडरग्राउंड

MP SIDHI NEWS TEAM

सांसद बैठक : साध्वी प्रज्ञा की मौजूदगी में नड्डा ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, सिंधिया ने लूटा ‘मजमा’

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!