29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

अवैध रेत की निकासी करने वाले के खिलाफ कमर्जी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी को दबोचा…

सीधी । सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव के कुशल मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर परिवहन करने वाले आरोपी अरुणेंद्र सिंह पिता राजेंद्र कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी लकोड़ा को हिरासत में लेकर विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

मामला विवरण

थाना प्रभारी कमर्जी को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सोन नदी के बरगवां घाट से ट्रैक्टर में बालू लोड करके बेचने के लिए लेकर जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा टीम गठित कर तत्काल रवाना की गई। पुलिस टीम जब मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक पीले रंग का ट्रैक्टर दिखाई दिया जो सोन नदी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर था एवं उस पर रेत नदी हुई थी। जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर के सहित थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्रवाई के उपरांत मामला विवेचना में लिया गया है।

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न भारती, अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक रण बहादुर ,महाराणा, अंजनी, आरक्षक शैलेंद्र तथा चालक प्रधान आरक्षक अजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

पात्र हितग्राहियों को होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण,12 से 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान

MP SIDHI NEWS TEAM

नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन मामलें में एसआईटी ने की चार्जशीट पेश, मोखा और उसकी पत्नी सहित 11 आरोपी

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी:कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय टंडन 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीते,भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा- पूर्व मंत्री मलैया की वजह से हारे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!