22.1 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त,रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खुल सकेंगी दुकानें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी सावधानी बरतने की अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश के 35 जिले ऐसे हैं, जहाँ एक भी नया पॉजिटिव केस नहीं आया है और प्रदेश में एक्टिव केस घटकर 1000 के नीचे आ गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहें, पूरी सावधानी रखें, मास्क लगाएँ, कोविड अनुरुप व्यवहार करें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी। वैक्सीनेशन में आज मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज 42 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 230 पार, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने से रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखी जाएँ

MP SIDHI NEWS TEAM

मिशन 2023 की तैयारी: सीएम शिवराज ने की चाय पर चर्चा, पार्टी प्रवक्ताओं को दी जिम्मेदारी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में जमकर फल-फूल रहा है झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा,पिता की डिग्री पर कोरोना का इलाज करता मिला बेटा, पेड़ के नीचे ड्रिप लगाकर चढ़ा रहा सलाइन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!