32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

लड़की ने मंगेतर को वीडियो कॉल किया, उसी के सामने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

गोरखपुर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां के महुआपार गांव की एक युवती ने अपने मंगेतर से नाराज होकर गुरुवार की शाम में आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं जिस वक्त युवती ने खुद को फंदा लगाकर जान दी, उस वक्त वह अपने मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। लिहाजा अपनी होने वाली पत्नी की आत्महत्या मंगेतर ने लाइव देखी। इसके बाद उसने इसकी सूचना पर परिवार वालों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

मंगतेर ने ही दी बेटी की मौत की सूचना
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती के खुदकुशी के पीछे की क्या वजह रही। पुलिस ने इस मामले में उसके मंगेतर को पूछताछ के लिए बुलाया है। महुआपर निवासी लालचंद ने अपनी बेटी कुमारी पूजा की शादी संकबीरनगर जिले में तय की थी। 28 मई को शादी होनी थी। लेकिन इस बीच किसी बात पर शादी टूट गई।

इस दौरान पूजा की बातचीत मोबाइल पर अपने मंगेतर से होती रहती थी। मंगेतर नोएडा में जॉब करता है। मृतका के पिता लालचंद ने बताया कि इसके मृत्यु की सूचना नोएडा से उसके मंगेतर ने मुझे पहले दी। जब मैं दूसरे तल उसके कमरे के पास पहुंचा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर उसको नीचे उतरा गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने पुलिस को नहीं दी तहरीर
हालांकि अभी परिवार के लोगों ने पुलिस को किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामला देखकर ऐसा लगता है की युवती ने किसी बात पर नाराज होकर लाइव सुसाइड किया है। यही वजह है कि उसके मंगेतर को पहले जानकारी हुई। तभी उसने कॉल कर उसके घरवालों को तत्काल सूचना दी। थाना प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

CM शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना केसों को देखते हुए 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही लाखों के सोना-चांदी व नगदी के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मुठभेड़ में पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!