22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

CM शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना केसों को देखते हुए 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद

मध्यप्रदेश में स्कूलों पर बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल शिवराज सरकार ने Corona के बढ़ते Cases को देखते हुए मध्यप्रदेश में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। CM Shivraj ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में तेजी से आंकड़े बढ़ते रहे है। ऐसी स्थिति में 15 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

वहीं 20 जनवरी 2022 से होने वाली प्री बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन नही होगी। दरअसल 20 जनवरी से होने वाली प्री बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ना होकर टेक होम परीक्षा के माध्यम से होगी। प्रश्न पत्र घर पर हल करना होगा। इसके साथ ही साथ हल किए प्रश्नपत्र स्कूलों में भेजने होंगे।

बता दें कि स्कूलों को बंद करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी जिस तरह से लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे थे। ऐसी स्थिति में माना जा रहा था कि जल्द स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि Corona के तीसरे लहर में केस और अधिक तेजी से बढ़ेंगे। पीक पर पहुंचने के साथ ही रोजाना मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसको देखते हुए 15 दिन तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

इससे पहले मध्य प्रदेश बाल मानवाधिकार आयोग द्वारा भी स्कूलों को बंद करने की मांग की गई थी। पत्र लिखकर इस मामले में सचिव ने राज्य शिक्षा केंद्र से स्कूलों को बंद करने पर बड़ा फैसला लेने की अपील की थी जिसके बाद अब 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक के लिए पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

वही जिस तरह से Corona के बढ़ते case आ रहे हैं। माना जा रहा है कि फरवरी-मार्च में Corona की तीसरी लहर अपनी पिक पर होगी। ऐसी स्थिति में यदि कोरोना के केसों में बढ़ोतरी होती है तो MP Board बोर्ड परीक्षा अप्रैल 2022 महीने में आयोजित की जा सकती है। इधर कॉलेजों की परीक्षा पर अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Related posts

जिले में कोरोना टीकाकरण में गति लाने जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी,लोगों की भ्रांतियां दूर कर सभी का करायें कोरोना टीकाकरण-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी,मध्‍य प्रदेश में 90 मिलीलीटर की छोटी बोतल में मिलेगी देसी शराब, लाइसेंस फीस 5% से बढ़ाकर 10% की, 10 माह के लिए दिए जाएंगे ठेके

MP SIDHI NEWS TEAM

कौन बनेगा उत्‍तराखंड का अगला CM ? इन 4 नेताओं के नाम चल रहे सबसे आगे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!