32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

तुम कटिया डाल बिजली जलाओ, बाकी मैं देख लूंगा-बीजेपी विधायक

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें जौरा बीजेपी विधायक सूबेदार सिंह रजौधा जनसुनवाई में लोगों से कह रहे हैं कि ”तुम कटिया डालकर बिजली जलाओ, बिजली वालों को तो मैं देख लूंगा”। मुरैना जिले में बिजली के बढ़ते दामों को लेकर बहुत कम लोग बिजली का बिल जमा कर रहे हैं, ऊपर से विधायक की सीख आम जनता के लिए भारी पड़ने वाली है। विधायक सूबेदार सिंह रजौधा चंबल कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर आए हुए थे । बीजेपी विधायक का ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मुरैना से लेकर बिजली अधिकारियों के बीच हलचल मचा दी है।

जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने कहा कि वे पानी के लिए तार डालकर व आंकड़ा डालकर मोटर चलाना चाहते हैं लेकिन बिजली वाले चलाने नहीं देते हैं। तो इस बात पर बीजेपी विधायक सूबेदार रजौधा ने कहा कि तुम परेशान मत हो ‘बिजली वालों की चिंता मत करो ,उनको तो मैं देख लूंगा ,तुम तो मोटर चलाओ। इस बात का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया तथा उसे वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल भी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया गया है ।बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मुरैना जिले के लोग बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं ।इसलिए राजस्व भी बहुत कम आ रहा है इसके अलावा बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है लेकिन दूसरी तरफ सरकार के ही विधायक लोगों को बिजली चोरी करने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं, अगर कोई भी व्यक्ति बिजली की चोरी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी विधायक ने कहा कि जनता पानी के लिए परेशान है तो हम क्या करें। ग्रामीण जनता के हित में ही बात कही थी, अगर लोग परेशान हैं तो कटिया डालकर मोटर चला लें, तो हमने कह दिया कि चला लो, जनता की सेवा ही सर्वपरि है।

Related posts

युवक द्वारा मृत परिजन का शव मांगने पर सीएमओ ने की मारपीट, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

डेढ़ साल बाद मध्यप्रदेश में होगी जन सुनवाई की शुरूआत

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला पंचायत सीधी की कमान राहुल धोटे के हाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!