27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 28 हजार रूपये का ईनाम घोषित…..

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 28 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम नौगवां चौकी सेमरिया थाना चुरहट की निर्मला साहू पत्नी हनुमान साहू की गिरफ्तारी पर 02 हजार रूपये, ग्राम सिजहटा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना के कमलेश्वर सिंह परिहार की गिरफ्तारी पर 02 हजार रूपये, नगरपालिका आयुर्वेदिक अस्पताल अमहा थाना कोतवाली सीधी के शिब्बू गुप्ता पिता संतु गुप्ता एवं पटेलपुल थाना कोतवाली सीधी के आकाश गुप्ता पिता सोहनलाल गुप्ता की गिरफ्तारी पर 02 हजार रूपये, ग्राम रूई जिला बीड़ महाराष्ट्र के दिनकर खड़े पिता जिजवा खड़े के गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये तथा 07 अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 17 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

क्या BJP में शामिल होंगे आनंद शर्मा? 

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने जिले में किया सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य आरंभ

MP SIDHI NEWS TEAM

पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड आयोजित, भाजपा “ठाकरेजी” की जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्वत रूप में मनाएगी – इंद्र शरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!