
शहीद ज्ञानेंद्र सिंह स्मृति पुलिस कोविड केयर सेंटर का किए शुभारंभ तत्पश्चात जिले के समस्त थाना प्रभारियों से रूबरू हो अपराध निकाल एवं कोरोना से बचाव हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री उमेश जोगा तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री ए एस कुशवाह आज सीधी पहुंचे। सीधी आगमन के साथ ही सर्वप्रथम थाना अजाक के बगल में स्थित नव निर्मित शहीद ज्ञानेंद्र सिंह स्मृति पुलिस कोविड केयर सेंटर पहुंचे एवं उसका उद्घाटन किया । उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ नीरज नामदेव , एसडीओपी कुसमी आर के शुक्ला, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी , परि0 उप पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, रक्षित केंद्र सीधी से रक्षित निरीक्षक डॉ वंदना सिंह , सूबेदार गीता प्रजापति तथा थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा एवं थाना प्रभारी यातायात कल्याणी पाल व पुलिस स्टाफ साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग से जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ नागेंद्र द्विवेदी अपने स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ एवं जिले के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
👉👉👉 24 घंटे के अंदर पिता के हत्यारे बेटे को पहुचाया सलाखों के पीछे

उद्घाटन के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक तथा उप पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया अस्पताल में 30 मरीजों हेतु 30 बिस्तर लगाए गए हैं जिनमें 10 बिस्तर में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है । अस्पताल निरीक्षण के बाद पुलिस महानिरीक्षक तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन ने पुलिस अधीक्षक सीधी एवं उनके टीम को सर्व सुविधा युक्त शानदार अस्पताल के निर्माण हेतु प्रशंसा करते हुए बधाई का पात्र बताया।

उद्घाटन के उपरांत पुलिस कोविड केयर सेंटर के बगल में वृक्षारोपण किया गया जिसमें पुलिस महानिरीक्षक श्री उमेश जोगा उप पुलिस महानिरीक्षक श्री ए एस कुशवाह, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने पौधे रोपित किए एवं उनकी सुरक्षा हेतु उनको ट्री गार्ड से सुरक्षित किया।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री उमेश जोगा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह पुलिस कोविड केयर सेंटर सर्व सुविधा युक्त है जो आवश्यकता पड़ने पर अत्यंत उपयोगी साबित होगा। ऐसे शानदार अस्पताल की व्यवस्था करने के लिए मैं सीधी पुलिस की प्रशंसा करता हूं। इस अस्पताल में पुलिस परिवार के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं आवश्यकता पड़ने पर यह आमजन के भी काम आएगा।

इसके उपरांत समस्त अधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी स्थित सभागार पहुंचे जहां पुलिस महानिरीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें निर्देशित किया गया कि:-
- कोरोना नामक महामारी से अपने तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखना है। भले ही लाकडाउन हटा लिया गया हो कोरोना से अभी भी हमें सावधान रहना है, एवं बचाव के समस्त तरीकों को अपनाना है व नियमों का पालन करना है ।
- जमीनी विवाद के आवेदनों पर समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी बाउंड ओवर की कार्रवाई कर अग्रिम विवाद होने से रोकें।
- समस्त थाना प्रभारी शाम को एक बार दिनभर की आई शिकायतों का अवलोकन करें एवं गंभीरता के आधार पर उनका निराकरण करें।
- चिन्हित अपराधों पर विशेष ध्यान दें एवं न्यायालय में उनकी स्थिति का जायजा लेते रहें । किसी भी स्थिति में आरोपी दोषमुक्त ना होने पाए।
- सीएम ऑनलाइन शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें।
- सीसीटीएनएस में जिला सीधी का कार्य अच्छा है परंतु पूर्व की भांति और मेहनत करके जल्द से जल्द शीर्ष पर स्थान बनाएं।
- आमजन से अच्छा व्यवहार करें उनकी समस्याओं को सुनें उसका निराकरण करें जिससे आमजन में पुलिस की अच्छी छवि निर्मित हो।
अंत में पुलिस महानिरीक्षक तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन ने सीधी पुलिस के अच्छे कार्यों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा कोरोना से सावधान रहते हुए ड्यूटी के निर्देश दिए एवं सभा का विसर्जन किया ।

2 comments
[…] […]
[…] […]