29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौच व मारपीट करने के आरोपी को सजा व अर्थदंड…

सीधी – दिनांक 06.10.2015 को समय करीबन शाम 06 बजे के लगभग फरियादी की पत्नी चन्द्रवती साहू व बहू नीलू साहू गोबर लेकर फेंकने गयी तो अभियुक्त क्रांति विश्वकर्मा पति धर्मराज विश्वकर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बरदैला थाना रामपुर नैकिन व उसके पति धर्मदास ने उसके साथ गाली गलौच और मारपीट की जिससे उन्हें चोट आई। फरियादी का भाई भैयालाल बीच बचाव करने गया तो उसके साथ भी धर्मदास ने मारपीट की, जिससे उसे भी चोट आई।

अभियुक्त ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद फरियादी ने पुलिस थाना रामपुर नैकिन में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके आधार पर थाना रामपुर नैकिन के अपराध क्रमांक 484/2015 के तहत मामला पंजबद्ध किया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रामपुर नैकिन के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां शासन की तरफ से प्रकरण में सशक्त पैरवी करते हुए अभियोजन अधिकारी श्री विक्रम कुमार दुबे ने आरोपी को दोषी प्रमाणित कराया। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने आरोपी क्रांति विश्वकर्मा को भा.दं.सं. की धारा 323/34 के अपराध में 03 माह के कठोर कारावास एवं 1500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

Related posts

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बनी आगामी कार्यक्रम की रणनीति, होंगे विविध आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 31.87% जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश, जिले में 07 मई तक पूर्ण लॉकडाउन किया गया घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए सीधी में लगा कोरोना कर्फ्यू, सिर्फ आवश्यक कार्यो के लिए मिली छूट….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!