24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

24 घंटे के अंदर पिता के हत्यारे बेटे को पहुचाया सलाखों के पीछे

सीधी, मझौली । सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल मार्गदर्शन पर मझौली पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों को सलाखों में पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। थाना प्रभारी मझौली सतीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाप के हत्यारे आरोपी प्रेम प्रकाश को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों में भेज दिया है।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 483/21 धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही करते हुए सलाखों के अंदर भेज दिया है।

पूरा मामला

दिनांक 11 जून 2021 को ग्राम कोचिला निवासी आरोपी प्रेम प्रकाश गोंड़ उम्र 30 वर्ष ने अपने पिता छीकू सिंह गोंड़ उम्र 60 वर्ष जो रात्रि 9 बजे अपने घर के बाहर खाना पीना खा कर सोए हुए थे कि आरोपी प्रेम प्रकाश गोंड़ ने अपने पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुए हत्या कर दिया, जिसकी वजह यह बताई जा रही है कि आरोपी के पिता द्वारा अपने बड़े पुत्र का विवाह ना कर छोटे पुत्र का विवाह कर दिया गया था, जिस वजह से वह अपने पिता के ऊपर नाराज चल रहा था और मौका पाते ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।

उक्त कार्यवाही में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम में थाना प्रभारी मझौली सतीश मिश्रा, चौकी प्रभारी मड़वास केदार परौहा, टिकारी प्रभारी एसआई रावत, प्रधान आरक्षक जितेंद्र पाठक, आरक्षक संजय पटेल मौजूद रहे।

Related posts

नर्सेज एसोसिएशन की हड़ताल का कांग्रेस ने किया समर्थन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

MP SIDHI NEWS TEAM

सेल्फी प्वाइंट से टोक्यो ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह -इन्द्रशरण

MP SIDHI NEWS TEAM

स्वयंसेवी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में निभायें सक्रिय भागीदारी- कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!