24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अनलॉक मध्यप्रदेश : गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी,30 जून तक के लिए तय की गई

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की घटती संख्या को देखते हुए प्रदेश को धीरे धीरे अनलॉक करना शुरू किया गया है। अनलॉक के तहत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के तहत प्रोटोकॉल के साथ शॉपिंग मॉल, जिम, खेल स्टेडियम, फिटनेस सेंटर, खोले जा सकेंगे। हालांकि अब भी सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आयोजन तथा मेले आदि जिनमें जनसमूह एकत्रित होता है, उसपर पाबंदी रहेगी।

खबर यह भी है👉👉👉 पुलिस महानिरीक्षक तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा पहुंचे सीधी

रेस्टोरेंट्स, जिम, क्लब और फिटनेस सेंटर में क्षमता से आधे यानी 50% लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। जबकि मॉल सहित सभी दुकानें, प्रतिष्ठान और निजी दफ्तरों के खुलने की समय सीमा सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक तय की गई है। इनमें उपस्थिति का बंधन नहीं है यानी 100% क्षमता के साथ यह लोग काम कर सकेंगे। फिलहाल कोचिंग, स्विमिंग पुल और सिनेमाघर बंद रहेंगे। शादी में दोनों पक्षों के 50 लोगों के शामिल होने पर सहमति बन गई है।

खबर यह भी है👉👉👉 24 घंटे के अंदर पिता के हत्यारे बेटे को पहुचाया सलाखों के पीछे

नई गाइडलाइन 30 जून तक के लिए तय की गई है। इसके बाद सरकार परिस्थितियों को देखकर निर्णय लेगी। साथ ही जिला क्राइसिस कमेटियों को अपने हिसाब से स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की छूट दी गई है। ऐसी स्थिति में हर जिले की अलग से गाइडलाइन जारी की जा सकती है। स्थिति की समीक्षा करके एक जुलाई से नई गाइडलाइन जारी होगी। रविवार को कोरोना कर्फ्यू रहेगा और नाइट कर्फ्यू रात 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगा। अगर कोरोना की बात करें तो पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में लगभग ढाई सौ नए मामले सामने आए। 36 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में लगभग 3941 एक्टिव मरीज से बचे हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 राजस्थान,उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से यात्री बसों के आवागमन पर लगी पाबंदी हटी,अभी महाराष्ट्र से बंद रहेगा आवागमन

Related posts

दमोह में लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया विरोध, तख्तियां दिखाकर पूछा- चुनाव में नहीं है कोरोना?

MP SIDHI NEWS TEAM

यदि उपस्थित नहीं रह सकते हैं तो कांग्रेस के सीनियर और अनुभवी नेता डॉ. गोविंद सिंह जी को  बना दे नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- राशन के थैलों पर पीएम, सीएम की तस्वीरें नेताओं की ‘व्यक्तिगत ब्रांडिंग’

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!