22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सीधी में अमृत महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा- इन्द्रशरण सिंह चौहान 

भारत की आजादी के 75 वर्ष की जयंती पर शहीदों की याद में आजादी का अमृत महोत्सव भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में जिले के मंडलों में समारोह पूर्वक, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

प्रमुख कार्यक्रम  जय स्तंभ मानस भवन पार्क सीधी में आयोजित किया गया। जिसमें युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सैकड़ों जोति दीप प्रचलित कर देश की स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए महापुरुषों के बलिदान को याद कर नम आखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दे देते हुए देश की उन्नति, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह वर्ष पार्टी अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगी। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद जैसे नारे लगाते हुए जय स्तंभ पर माल्यार्पण करने के पश्चात अंत में भारत माता की आरती की गई। बाद में विशाल काफिले के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र प्रताप तिवारी, महात्मा गांधी,डा अम्बेडकर,स्वामी विवेकानंद, सम्राट पृथ्वीराज, शहीद सुधाकर सिंह सहित सभी प्रमुख चौराहों पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

 इस अवसर पर प्रमुख रुप से सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के के तिवारी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान, जिला महामंत्री डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, विष्णु बहादुर सिंह चौहान, जिला मंत्री नीलम पांडे, रविचन्द सिंह परिहार,अंजू पाठक, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे,  वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह परिहार, विश्वबंधुधर द्विवेदी, रवि केशरी, विष्णु पटेल, डॉ अनूप मिश्रा,मोर्चा जिला अध्यक्ष  प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह, शिवदान साकेत, बाबू लाल कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, देव कुमार सिंह चौहान,सुनीता रानी वर्मा, पूनम सोनी, ओमता सोनी, नीषा सिंह, अन्नू पांडे, अशोक वर्मा, राहुल वर्मा, राकेश मोर्य, मनोज तिवारी,विवेक सिंह चौहान, निशांत मिश्रा,पुष्पराज सिंह चौहान, कौशलेंद्र सिंह, श्यामलाल केवट, मुकेश पांडे, प्रयास उपाध्याय, तुषार द्विवेदी, रविंद्र गौतम, रमेश सिंह, विकास नारायण तिवारी, राज भान यादव, महेंद्र तिवारी, रविराज बहादुर सिंह, शुभम जयसवाल,रन्नू साकेत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अघोषित बिजली कटौती घोर अमानवीय है, मरीजो की जान से खिलवाड़ – कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमितों को गाइडलाइन के अनुसार बेहतर ईलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- कमिश्नर अनिल सुचारी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सीधी जिले में आज कोरोना के नए 62 मरीज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!