33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

नशे के खिलाफ अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3,57,600 कीमत की 2400 सीसी नशीली कफ सिरप एवं स्कॉर्पियो जप्त कर की कार्यवाही

सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटाले एवं चुरहट एसडीओपी के मार्गदर्शन पर थाना अमिलिया पुलिस के द्वारा नशीली कफ सिरप पर बड़ी कार्यवाही की गई।

पूरा मामला
अमिलिया पुलिस को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की रीवा के तरफ से एक स्कॉर्पियो पर भारी मात्रा मैं नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु ले जाए जा रही है। जैसे ही सूचना मिली अमिलिया पुलिस द्वारा 3 टीम बनाई गई जिसमें एक सिविल ड्रेस पर काइमोर पहाड़ मुड़ा मंदिर के पास खड़ी थी, दूसरी टीम पहाड़ के बीच में और तीसरी टीम कोदौरा बैरियल पर लगभग कल दिनांक 19-07-21 2:30 बजे के आसपास रीवा तरफ से स्कॉर्पियो क्रमांक MP 04 BA 7198 आती दिखी पुलिस ने घेराबंदी कर दी पुलिस को देख वाहन में बैठे एक आरोपी द्वारा चलती वाहन से कूदकर पहाड़ के नीचे भागने का प्रयास किया गया बाल-बाल बचा आरोपी,, परंतु पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया वाहन चेक करने पर लगभग 2400 सौ सीसी नशीली कफ सिरप वाहन पर रखी हुई थी, वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाते हुए अमिलिया थाने में लाकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई,, आपको बताते चलें अपराध क्रमांक 348 / 21 धारा 8,21,22,29 एनडीपीसी एक्ट 5 / 13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

पकड़े गए आरोपी
प्रवेश गुर्जर पिता शिवसागर गुज्जर उम्र 21 वर्ष निवासी कथेआ थाना जियावन जिला सिंगरौली जो वाहन से कूदकर पहाड़ की ओर गया था। दूसरा आरोपी सुदीप कुमार सिंह पिता योगेंद्र बहादुर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी रामडीह थाना बहरी जिला सीधी। तीसरा फरार आरोपी राहुल उर्फ रोहित निवासी पराई थाना चितरंगी जिला सिंगरौली, पकड़े गए वाहन एवं आरोपियों के कब्जे से 2400 सौ सीसी नशीली कफ सिरप कीमत 3,57,600 एवं स्कॉर्पियो कीमत लगभग छह लाख के आसपास जप्त कर कार्यवाही की गई।
सराहनीय योगदान
उप निरीक्षक पूनम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक श्याम लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक राबेद्र सिंह, आरक्षक गुलाब सिंह, विवेक द्विवेदी, श्यामलाल, महेंद्र तिवारी, प्रकाश सिंह, रामगोपाल, अनिल यादव, पालन सिंह, अभिषेक तिवारी चालक, अखिलेश तिवारी दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 142 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 30 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मझौली में हुई कांग्रेस की बैठक, कांग्रेस के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट – ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!