32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
राजनीति

पशुपति पारस बने लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय दल के नेता, लोकसभा अध्यक्ष ने दी मान्यता

पशुपति पारस लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय दल के नेता बन गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोमवार को देर रात मान्यता दी। पहले चिराग पासवान संसदीय दल के नेता थे। स्पीकर ने एलजेपी सांसदों को उस मांग को स्वीकर कर लिया है जिसमें उन्होंने पत्र लिखकर कहा था कि पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का संसदीय दल के नेता के रूप में मान्यता दी जाए।अब आधिकारिक तौर पर रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस लोकसभा में अपनी पार्टी के संसदीय दल के नेता होंगे।

खबर यह भी है👉👉👉 लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चाचा ने किया पार्टी से बाहर‚ खुद बने संसदीय दल के नेता

पार्टी एनडीए के साथ थी आगे भी रहेगी और गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन करेगी-पशुपति पारस

इससे पहले लोजपा नेता पारस ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ थी आगे भी रहेगी और गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन करेगी। उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार का सवाल है वह नीतीश कुमार को अच्छा नेता और विकास परक पुरुष मानते हैं । पारस से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पाटीर् का जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में विलय होगा तब उन्होंने कहा कि लोजपा का पूरे देश में संगठन है और बिहार में उसका बहुत मजबूत जनाधार है। इसलिए इसका कोई सवाल ही नहीं उठता है। 

खबर यह भी है👉👉👉 पैसा दो और खूब अवैध शराब बनाओ, MP में एक्साइज इंस्पेक्टर के इशारे पर रिश्वत लेते हुआ बोला कांस्टेबल, सस्पेंड

आपको बता दें कि सोमवार को चिराग को हटाकर पशुपति पारस पासवान को संसदीय दल का नया नेता चुन लिया गया है। चाचा के इस कदम के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं। बागी सांसदों ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मानने से भी इनकार कर दिया है। जिन पांच सांसदों ने चिराग से अलग होने का फैसला लिया है उनमें पशुपति पारस पासवान (चाचा), प्रिंस राज (चचेरे भाई), चंदन सिंह, वीणा देवी, और महबूब अली केशर शामिल हैं। अब चिराग पार्टी में बिल्‍कुल अकेले रह गए हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पूर्व बयान पर कसा तंच बोले- सिंगरौली को सिंगापुर न बनायें, सिंगरौली ही रहने दें,शिवराज सिंह के झूठ, पथरायी आँखों के सपने रह गए

जो जैसा बोता है वैसा ही पाता है-आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड

लोक जनशक्ति पार्टी में फूट को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने चिराग पासवान पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जो जैसा काटेगा वैसा ही काटेगा। उन्‍ळोंने कहा कि पुरानी कहावत है कि जो जैसा बोता है वैसा ही पाता है। उन्होंने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि बिना मेहनत के पद मिलना आसान होता है, लेकिन उसे पचाना सबके लिए आसान नहीं होता है। 

Related posts

पूरे मध्यप्रदेश है आज है लाकडाउन..? लेकिन दमोह जिला छोड़ के जानिए किन कारणों से वहां नहीं है लॉकडाउन….? जिससे चर्चा में बना

MP SIDHI NEWS TEAM

जाने वाले जाते रहते हैं… जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

MP SIDHI NEWS TEAM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है, कहा-लंच के बाद राज्यपाल से मिलूंगा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!