29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingराजनीति

कमलनाथ को अभी भी सरकार वापसी की उम्मीद,पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता,दिग्विजय सिंह ने दिया नया नारा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अधूरे वचनों को पूरा किया जाएगा. ये सरकार सौदेबाजी की सरकार है, ज्यादा नहीं चलेगी. कमलनाथ ने ये बात वीडियो संदेश जारी कर कही. कमलनाथ ने साफ संकेत दे दिए कि 2023 के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं.दरअसल, पिछले साल 20 मार्च को ही कमलनाथ सरकार ने इस्तीफा दिया था. 15 महीने की सरकार बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विधायकों के दल बदलने के कारण गिर गई थी. आज कमलनाथ के सरकार गवाने के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी सहित सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. कांग्रेस के नेताओं ने इस मौके पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया.

पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में लोकतंत्र सम्मान दिवस के आयोजन के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया. कार्यकर्ता आगे बढ़ने की जिद कर रहे थे और इसी दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की अनुमति के बाद दिग्विजय सिंह समेत कुछ नेताओं को गाड़ी से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाने की अनुमति दी गई. यहां दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए.

दिग्विजय सिंह ने दिया नया नारा

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस के मौके पर कहा कि जब देश का संविधान बना था तब RSS ने उस संविधान को जलाने का काम किया था. ऐसे लोग कभी देश के हिमायती नहीं रहे हैं. लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ाई लड़ना जरूरी है. संघ और बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार करते हैं. वोट किसी को भी मिले, पर सरकार बीजेपी की ही बनेगी. चुने हुए जनमत को खरीदती है बीजेपी. बीजेपी ने उद्योगपतियों के माफिक नीतियां बनाई हैं. कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में कई जनहित के फैसले किए थे. दिग्विजय ने लोकतंत्र सम्मान कार्यक्रम के मौके पर नारा दिया ‘भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ’

Related posts

अच्छे से अच्छा सोचें और बुरे से बुरे हालात के लिए रहें तैयार, बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को चेतावनी ….

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं एवं 12वीं को छोडकर समस्त कक्षाएं दिनांक 1 से 31 मई21 तक ऑनलाईन संचालित नहीं होगी आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

ओबीसी आरक्षण बिना पंचायत चुनाव के खिलाफ उमा भारती, बोलीं- 70 फीसदी आबादी से अन्याय

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!