28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

सगाई से तीन दिन पहले क्लर्क युवती की हत्या, मारकर घर की टंकी में फेंका

खंडवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, सगाई से तीन दिन पहले युवती को मौत के घाट उतार दिया, युवती खंडवा नगर निगम में क्लर्क है, हत्या करने के बाद आरोपी ने युवती का शव उसके घर में बनी पानी की टंकी में डाल दिया, मृतक का नाम रजनी मासरे है। 27 साल की रजनी की लाश उसके ही घर में पानी की टंकी में मिली। वो यहां किराये पर मकान लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और मंगलवार को उसकी सगाई होनी थी। लेकिन उससे 3 दिन पहले ही उसका मर्डर हो गया। पुलिस1 ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है।

27 साल की रजनी का कुछ महीनों पहले ही सीधी से खंडवा ट्रांसफर हुआ था, रजनी रामनगर स्थित साईं मंदिर के पास किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब रजनी की माँ से उसे कल किया तो उसका फोन बंद मिला जिसके बाद शनिवार को रजनी की माँ उसके खंडवा स्थित किराये के घर पहुंची तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पास-पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोग पीछे के दरवाजे से घर में घुसे, तो कमरे के अंदर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। देखा, तो पानी की टंकी पर खून के निशान थे। तलाशी में पानी की टंकी में युवती का शव मिला। जिसके बाद घटनास्थल पर एसपी विवेक सिंह समेत आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कमरे में हत्या करने के बाद लाश को टंकी में फेंका है। सगाई से तीन दिन पहले हुई इस हत्या ने सभी को चौंका दिया, फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related posts

स्थगित रहेंगी 12 वीं की परीक्षाएं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. टीएन दुबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस जारी, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी दफ्तर में 10% से ज्यादा कर्मचारी ना रहे ऑटो और कार में सिर्फ दो सवारी की अनुमति…..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!