27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

जबलपुर में लॉक डाउन का खुलेआम उल्लंघन शादी में 400 लोग हुए शामिल, पुलिस की मौजूदगी में वरमाला सहित शादी के फेरे,आयोजनकर्ता के ऊपर एफआईआर दर्ज

मध्यप्रदेश में करोना संक्रमण चरम पर है पर है लगातार मौतें हो रही हैं स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, जिसकी रोकथाम के लिए सरकार व प्रशासन हर संभव प्रयास और उपाय कर रहे हैं. लेकिन सरकार को जनता का सहयोग नहीं मिल रहा है.जबलपुर में भी करोना का संक्रमण जोरों पर है. मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं. लेकिन लोग हैं कि भीड़ जुटाने, मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे. जबलपुर की एक ही परिवार में दो बेटियों की शादी आयोजित थी.शादी में 400 मेहमान बुलाए गए थे. जिसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी. शादी का कार्यक्रम चल ही रहा था कि हनुमानताल पुलिस वहां बिना बुलाए मेहमान की तर्ज पर पहुंच गई वाह करोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के तहत कार्यवाही की गई.

हनुमानताल थाने के पीछे रहने वाले राजेश सोनकर के परिवार की दो बेटियों की शुक्रवार को शादी थी. मथुरा सेठ की बाड़ी में आयोजन रखा गया था. 50 की अनुमति वाली इस शादी में आयोजनकर्ता राजेश सोनकर ने 400 से अधिक मेहमानों को बुला लिया था. डीजे की धुन पर महफिल सजी हुई थी. कोरोना संक्रमण के दौरान शादी की शहनाई बज रही थी. जैसे ही है सूचना हनुमानताल पुलिस को मिली मौके पर जाकर देखा तो मेहमानों की भारी भीड़ लगी हुई थी.

सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर के अनुसार मौके की वीडियोग्राफी कराई गई. इसके बाद वहां मौजूद मेहमानों को रवाना किया गया. पुलिस ने आयोजनकर्ता राजेश सोनकर से अनुमति पत्र मांगा लेकिन वह नहीं दिखा पाए. जिसके बाद पुलिस ने राजेश सोनकर के खिलाफ धारा 188, 269, 270 आपदा प्रबन्धन अधिनियम धारा 51 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है. पुलिस ने कार्यक्रम को खाली कराया और अपनी मौजूदगी में ही वरमाला सहित शादी के फेरे भी करवाएं ताकि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

Related posts

प्रदेश में कोरोना के राहत मिली तो डेंगू ने बढ़ाई चिंता, जबलपुर एवं भोपाल में स्थिति चिंताजनक हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश उपचुनाव; BJP ने बनाए चुनाव प्रभारी

MP SIDHI NEWS TEAM

खबर का असर : मंत्री की गाड़ी में शराब पीने वाला चपरासी बर्खास्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!