33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डां. डी.एल.मिश्रा सीधी द्वारा खाद्य व्यापारियों को FoSTaC फुड सेफ्टी सुपरवाइजर ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र किया गया वितरित

FSSAI अर्थात फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत, सभी खाद्य व्यापारियों को फोस्टेक FoSTaC की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है। फोस्टेक सेंट्रल गवर्नमेंट का एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसके तहत हर खाद्य व्यापारियों को यह ट्रेनिंग दिया जायेगा जिससे वस्तुओं की उपयोगिता और लाभ के बारे में व्यापारियों को पूर्ण ज्ञान हो पाए।

सेंट्रल गवर्नमेंट के इस प्रोजेक्ट को मध्यप्रदेश शासन की अनुमति से अरोमा शिक्षा एवं सेवा समिति संचालित कर रही है, जिसकी अनेक टीम रीवा, सीधी, सतना, पन्ना के साथ ही मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हर दुकान हर घर पहुंच कर व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी इसकी पूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रही है।

अरोमा शिक्षा एवं सेवा समिति द्वारा corona काल का ध्यान रखते हुए पंजीयन उपरांत घर बैठे ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाती है, यह ट्रेनिंग 4 घंटे की होती है, जो एक सुनिश्चित समय पर उपलब्ध कराई जाती है ।

फोस्टैक की ट्रेनिंग की जानकारी व्यापारियों के साथ आम जन को होना भी आवश्यक है । इस ट्रेनिंग के उपरांत आपको सर्टिफिकेट दिया जाता है जो 2 साल तक मान्य होता है एवं इसके नवीनीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उक्त जानकारी संस्था की वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निर्मला एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय द्वारा दी गई।

Related posts

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति घोषित 

MP SIDHI NEWS TEAM

भारत स्काउट एवं गाइड संघ की जिला बैठक कार्यक्रम की रणनीति के साथ संपन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन 21 अक्टूबर को – पंकज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!