29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी-संजय सिंह हत्याकाण्ड के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, मामले की जांच अभी भी जारी…

सीधी । मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक सीधी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजूलता पटले एवं श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्षन तथा उनि0 देवेन्द्र पाण्डेय थाना प्रभारी जमोड़ी के नेतृत्व में सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी हाशिल करते हुए संजय सिंह हत्याकाण्ड के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार कर लिया है।अंधी हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी अखण्ड प्रताप सिंह पिता मोतीलाल सिंह उम्र 52 साल निवासी नौढ़िया को गिरफ्तार किया गया है। प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया गया कि मामले में किसी भी तरह की साजिश की जांच अभी भी जारी है।मामले में आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर प्रकरण में अन्य साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है।

पूरी घटना

दिनांक 04.03.2022 को रात्रि में मृतक संजय सिंह व आरोपी अखण्ड प्रताप सिंह ने अन्य दो व्यक्तियों के साथ मिलकर नौढ़िया स्थित गौशाला में बने हुये कमरे के भीतर बैठ कर देर रात तक शराब पिये इसके बाद अन्य दो लोग शराब पीने के बाद वहॉ से अपने-अपने घर चले गये। मृतक संजय सिंह व आरोपी अखण्ड प्रताप सिंह देर रात्रि तक उसी कमरे में रूके रहे इसी दौरान आरोपी ने मृतक से वहॉ से अपने घर जाने के लिए कहा किन्तु मृतक वहॉ से जाने को तैयार नही हुआ जिससे दोनो के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और इसी बात को लेकर और पुरानी अन्दरूनी बुराई के कारण आरोपी ने घटना स्थल पर रखी हुई लोहे की पाईपनुमा मजबूत पट्टी से मृतक के साथ मारपीट कर मृतक की हत्या कर दी।

दिनांक 05 मार्च 2022 को दोपहर में थाना जमाड़ी में सूचना प्राप्त हुई कि संजय सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 37 साल निवासी नौढ़िया की गौशाला नौढ़िया में हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुकेष कुमार श्रीवास्तव, अति0 पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के कुषल निर्देष एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री तिवारी के कुषल मार्गदर्षन में निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा व थाना प्रभारी जमोड़ी देवेन्द्र पाण्डेय की टीम तत्काल मौके पर पहुॅची एवं तत्परता तथा सूक्षबूझ के साथ कार्यवाही की गई जिसके परिणाम स्वरूप 24 घंटे के भीतर अंधी हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी अखण्ड प्रताप सिंह पिता मोतीलाल सिंह उम्र 52 साल निवासी नौढ़िया को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिकाः-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक राम सिंह पटेल थाना प्रभारी अजाक, उप निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय थाना प्रभारी जमोड़ी, उप निरीक्षक पी.सी.बागरी, सउनि. अरूण दुबे, प्रआर0 रावेन्द्र सिंह, प्रआर0 मधुराज सिंह, प्रआर0 महाराणा प्रताप सिंह, आर0 अभिषेक सिंह, आर0 बालेन्द्र सिंह, आर0 के.पी.सिंह, आर0 अक्षय तिवारी, आर0 सतीष तिवारी, आर0 आजाद खॉन, आर0 प्रदीप वर्मा तथा सायबर सेल से प्रआर0 आनन्द कुषवाहा, आर0 प्रदीप मिश्रा व आर0 कृष्णमुरारी द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

23 मई तक उपार्जन कार्य स्थगित,मौसम ठीक होने पर खरीदी प्रारम्भ कर शेष किसानों का होगा उपार्जन

MP SIDHI NEWS TEAM

महामारी में किसानों की मदद करे सरकार खाद बीज की मुफ्त उपलब्धता सुनिश्चित हो-रुद्रप्रताप सिंह बाबा

MP SIDHI NEWS TEAM

साली और संपत्ति के चक्कर में हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!