
मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि अब प्रदेश सरकार द्वारा कोविड के मरीजों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। जिनके पास आयुष्मान कार्ड है और कोरोना संक्रमित हो गए है तो वो शासकीय चिकित्सालय या योजना से संबद्ध निजी चिकित्सालय में भर्ती हो कर अपना इलाज निशुल्क करा सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत परिवार के किसी सदस्य को कोरोना होने पर यदि उसके पास कार्ड नहीं है तो समग्र आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड की पर्ची दस्तावेज के आधार पर अस्पताल में भर्ती एवं उपचार का लाभ दिया जाएगा।
👉👉👉 जबलपुर से विभिन्न रूटों पर संचालित रीवा इंटरसिटी सहित 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन निरस्त.
अब जिले में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का नि:शुल्क कोरोना का इलाज किया जा रहा है और जिनके पास कार्ड नहीं है और वह आयुष्मान योजना की पात्रता रखते हैं उनके कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। मरीजों को इस योजना का लाभ केवल आयुष्मान योजना के अंतर्गत संबद्ध चिकित्सालयो में भर्ती होने पर दिया जा रहा है
👉👉👉 आर्थिक रूप से कमजोर ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज का इलाज होगा फ्री इलाज-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.
यदि परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो भी सभी सदस्यों को कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती एवं उपचार का लाभ दिया जाएगा। भर्ती मरीज के परिजनों द्वारा 3 दिन के अंदर मरीज का आयुष्मान कार्ड बनवा कर अस्पताल में प्रस्तुत करना होगा। कार्ड बन जाने पर मरीज के सीटी स्कैन, जांच, उपचार की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा सकेगी।
सी.एम.एच.ओ. डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में जिला अस्पताल, मिश्रा नर्सिंग होम में कार्ड भी बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, साथ ही जिला अस्पताल के आयुष्मान कक्ष में भी कार्ड बनाए जाते हैं। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है वहां पहुंचकर अपना कार्ड बनवाएं और योजना का लाभ प्राप्त करें।
