29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, धूं-धूं कर 7 बसें जलकर खाक

दमोह I दमोह बस स्टैंड पर देर रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें सात यात्री बसें जलकर खाक हो गई। जबकि 4 बसों को मामूली नुकसान पहुंचा है। दमोह के प्राइवेट बस स्टैंड पर रोजाना की तरह पचास से ज्यादा बसें खड़ी थी। स्टैंड के एक चाय दुकानदार ने एक बस के पीछे आग देखी और उसने फौरन रात्री गस्त कर रहे पुलिस के जवान को इसकी सूचना दी। बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंचता, तक आग ने विकराल रूप ले लिया और कर सात बसें आग की चपेट में गई।

कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ,वहीं पुलिस ने इस दौरान स्टैंड पर खड़ी बाकी की बसों को वहां से अलग करा दिया। जिस जगह ये हादसा हुआ वहीं आसपास दुकाने लॉज भी थी अच्छी बात ये थी कि आग दुकानों की तरफ नही पहुंच पाई, हालांकि अच्छी बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

खाचरोद में छात्रा का शव कुएं में तैरता मिला, महिदपुर में युवक तालाब में डूबा

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में पुलिस का भयावह रूप आया सामने, हिरासत में लिए युवक की थाने में जमकर पिटाई,टीआई लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

क्या कमलनाथ होंगे कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष ? कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!