20.7 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

50 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश,महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी में थे कार्यरत,करोंदिया में किराए से रह रहे थे

सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत दक्षिणी करोदिया के किराए के मकान में रह रहे अनवर खान उम्र लगभग 50 वर्ष की शुक्रवार को लाश मिली है। वे महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी में मिस्त्री के तौर पर कार्यरत थे। उनकी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही बिस्तर में लाश मिली है। मकान मालिक के अनुसार अनवर खान रोज की तरह गुरुवार को देर रात काम करके अपने घर आए थे लेकिन सुबह जब 10 बज गए और उनका दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अनवर खान की लाश अंदर मिली, उनके मुंह से खून निकल रहा था।पुलिस लाइन में रह रही उनकी बेटी को भी सूचना दे दी गई है।

पूरे मामले को लेकर जमोड़ी पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Related posts

 “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन : भारतीय अर्थव्यवस्था भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर निरंतर अग्रसर, गांव- गरीब सशक्त, तो देश सशक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के साथ सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयनः- सी0एम0एच0ओ0

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना ने छीना पति, अब जमीन हड़पना चाह रहा है परिवार, वृद्ध बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!