20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

02 स्थाई वारंटी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने स्थाई वारंटी आरोपी 1. सुखनंदन प्रजापति पिता रामलाल प्रजापति निवासी बंजारी थाना सराई जिला सिंगरौली तथा 2. शंकर साहू पिता हीरा साहू निवासी बस कटी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।आरोपी सुखनंदन पर वर्ष 2017 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था तथा दूसरे आरोपी शंकर साहू पर वर्ष 2015 में आपराधिक मामला पंजीबद्ध हुआ था जिसके पश्चात क्रमशः दोनों आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आए जिससे दोनों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा वर्तमान वर्ष 2021 में स्थाई वारंट जारी किया गया । कोतवाली पुलिस उपरोक्त आरोपियों की सतत पता तलाश कर रही थी।

आज दिनांक को मुखबिर की सूचना के आधार पर से क्रमशः दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा , प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर, आरक्षक आजाद खान, सुनील बागरी , प्रभात चंदेल तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा समस्त उपखण्ड अधिकारियों को किया गया निर्देशित

MP SIDHI NEWS TEAM

दादा उपेन्द्र सिंह नहीं रहे, अंचल और पार्टी में शोक की लहर, लगा श्रद्धांजलिअर्पित करने वालों का तांता

MP SIDHI NEWS TEAM

रोजगार मेले का आयोजन 17 अगस्त को संजय गांधी महाविद्यालय में

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!