
सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को समय सीमा मे पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए है। कलेक्टर ने ई ई पीआईयू सहित स्वास्थ्य अमले को कहा है कि चिकित्सकीय निर्माण कार्यो को जल्द पूर्ण करे। पूर्व में तीसरी लहर के रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जो निर्देश जारी किये गये है । उन्हे समय सीमा मे पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।
खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्टडी में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,8 घंटे तक RPF ने छुपाए रखा
कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने समस्त बीएमओ को इस आशय के भी निर्देश दिये कि आगामी वर्षा को मद्देनजर रखते हुये सभी पीएचसी एवं सीएचसी मे जरूरी दवाइयां एवं सर्पदंषरोधी दवाइयां पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध रखे। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्रो मे कोरोना की सैम्पलिंग लगातार जारी रखे तथा कोविड टीकाकरण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाये। लोगो को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करे।
नकली बीज का विक्रय करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ करें कड़ी कार्यवाही
खबर यह भी है👉👉👉 बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- बचा सकते हो तो बचा लो, इतना कहकर नहर में लगा दी छलांग
सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने आगामी खरीफ बुवाई को मद्देनजर रखते हुये जिले में पर्याप्त खाद बीज का भण्डारण सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो को निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि किसानो को खाद बीज के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना रहे। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं उन्नतशील बीज का भण्डारण कराये। उन्होने निर्देश दिया कि अमानक खाद बीज की बिक्री तथा काला बाजारी के रोकथाम के लिए कृषि आदान दुकानो का औचक निरीक्षण करते हुये उक्त कृत्यों में लिप्त दुकानदारो पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होने कृषि अधिकारीयों को फसलो के उन्नत बीज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने हेतु समूह चर्चा मॉडल प्रदर्शन तथा सोशल मीडिया का उपयोग करने के निर्देश दिये

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 कोविड की तीसरी लहर को रोकने हेतु तैयार… […]