30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

जुबैर हत्याकांड में हिरासत में लिए गए एक आरोपी के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

मेरठ में पार्षद जुबैर अंसारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है एक  विवादित जमीन को लेकर शूटरों द्वारा हत्या कराई गई थी। हत्याकांड का पुलिस आज खुलासा करने वाली थी लेकिन हत्याकांड के एक आरोपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि मेरठ के शास्त्री नगर स्थित संतोष हॉस्पिटल के पास 28 अगस्त को AIMIM नेता और पार्षद जुबैर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली एक सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार एक युवक जुबैर को गोली मार रहा है,जबकि दूसरा बाइक पर पिस्टल लेकर बैठा हुआ है। दोनों ही बदमाशों की पहचान कर उनको पकड़ लिया। एसओजी टीम ने उनकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि जुबैर ने एक विवादित जमीन को बेचकर रुपये ले लिए लेकिन बैनामा नहीं कराया। जिसको लेकर जुबैर से कहासुनी हुई थी। इसके बाद भाड़े के शूटर हायर कर जुबैर की हत्या कराई गई। शुक्रवार देर रात तक पुलिस ने विवादित जमीन से जुड़े कई लोगों को उठाया और पूछताछ की। जिसके बाद इस घटना का शनिवार को पुलिस खुलासा करने का दावा कर रही थी।

बताया गया खुलासे से पहले ही इस मामले में शास्त्री नगर सेक्टर 13 के एक आरोपी आताब के बेटे ने पुलिस पर उत्पीडन की बात कहकर खुद के सिर में गोली मार ली, गंभीर  हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत गई।इसका पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Related posts

रीवा प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस:सुपारी देकर कराई गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 5 नाबालिग बच्चे गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!