20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedक्राइममध्यप्रदेश

इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में हुई हत्या में हुआ नया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर-भोपाल के बीच सीहोर से पहले ट्रेन में युवती मुस्कान की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। उसके परिवार वालों ने सागर नामक युवक पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती को सागर लंबे समय से परेशान कर रहा था। युवती की लोकेशन उसकी सहेली ने ही आरोपी को बताने की आशंका जताई जा रही है।

परिवार वालों ने विजयनगर पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में जहां यह तथ्य सामने आया था, युवती अपने भाई से मिलने भोपाल जा रही थी, वहीं परिवार का कहना है कि उसका छोटा भाई तो इंदौर में ही रहता है। वह तो भोपाल में अपनी सहेली से मिलने जा रही थी।

सीहोर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार देर रात परिवार वालों को सूचना मिलने पर सभी सीहोर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पुलिस ने परिवारवालों के बयान लिए। खुलासा हुआ कि युवती को सागर नाम का युवक पिछले 3 साल से परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले युवती की फेसबुक आईडी हैक कर उस पर अश्लील फोटो भी डाले गए थे।

युवती एरोड्रम थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मां की मौत के बाद 4 साल से परदेसीपुरा स्थित तीन पुलिया इलाके में रह रही थी। युवती एक शेयर मार्केट एडवाइजरी कंपनी में काम कर रही थी। बताया जाता है सागर नाम का युवक उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजता था। युवती के कई बार मना किए जाने के बाद भी युवक लगातार उसके पीछा पड़ा रहा।

परिवार वालों का आरोप नहीं हुई विजय नगर थाने में सुनवाई

इसके बाद कुछ वर्षों पहले विजय नगर थाने में युवती के परिवार वालों ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।मुस्कान द्वारा परिवार वालों को सूचना दी गई थी कि एक युवक उसे बार-बार फोन पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। परिवार वालों द्वारा विजयनगर थाने पर शिकायती आवेदन भी दिया गया, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। युवती के परिवार वालों ने युवक को बुलाकर समझाया भी था।

दो महीने पहले दिया था धमकी बोला कि जान से मार दूंगा

युवती के परिवार वालों ने बताया कि 2 माह पहले कंपनी में काम करने वाले किसी मित्र को सागर नाम के युवक ने मैसेज भी भिजवाया था कि यदि तुमने मुझसे शादी नहीं की, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। युवती परिवार से अलग रहती थी। उसने अपने रूम पार्टनर सहेली से इस बारे में चर्चा की थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भोपाल में रहने वाली किसी सहेली से मिलने मुस्कान इंदौर से निकली थी।

भोपाल की सहेली द्वारा ही सागर के युवक को सूचन सूचना दिए जाने की आशंका पुलिस को है। भाई को कहा- सागर मेरा पीछा कर रहा है देर रात करीब 9:30 बजे मुस्कान के भाई ने फोन लगाकर पूछा कि तुम भोपाल सही सलामत पहुंच गई। इस पर मुस्कान का कहना था कि सागर मेरा पीछा कर रहा है। देवास से वह गाड़ी में चढ़ा है। उसे मैंने चिल्ला कर भगा दिया था। इतना कहकर भाई ने कहा कि तुरंत 100 नंबर पर फोन लगाओ।मुस्कान द्वारा भाई से बातचीत किए जाने के बाद जैसे ही युवती ने 100 नंबर डायल पर कॉल किया, आरोपी द्वारा उसे ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। 10 मिनट बाद भाई ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी।

Related posts

ओबीसी आरक्षण बिना पंचायत चुनाव के खिलाफ उमा भारती, बोलीं- 70 फीसदी आबादी से अन्याय

MP SIDHI NEWS TEAM

यह आपत्तिजनक सवाल, जांच में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा-मंत्री सारंग

MP SIDHI NEWS TEAM

मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने की यह बड़ी घोषणा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!