32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर देखा, गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी काटा

मध्यप्रदेश में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

बैतूल के आमला में  ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला।लड़की के पिता ने एक युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर जाते हुए देख लिया था। जिससे नाराज होकर पिता ने युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

18 जुलाई को लाखापुर गांव में मौजूद खेत में नाले के पास आमला के रहने वाले सूरज पिता अशोक काचेवार नाम के युवक की खून से लथपथ शव मिला था। वह होटल में वेटर का काम करता था। युवक की हत्या गांव के किशोरी उइके (40) पिता इमरत उइके और उसके नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी मार कर की थी। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया।

स्कूटी पर बैठे देख नाराज हुए परिजन पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने सूरज नाम के युवक को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस अधिकारी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। 17 जुलाई की रात लाखापुर में आमला का एक युवक दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लड़की घर से निकलकर मंदिर के पास आई थी। स्कूटी पर बैठकर दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। लड़की के पिता किशोरी उईके और उसके नाबालिग बेटे ने इससे बाप-बेटा नाराज हो गए। दोनों ने बाइक से मिलने के बाद लौटते समय स्कूटी का पीछा किया। टक्कर मार कर सूरज को गिरा दियाऔर जमकर उसकी पिटाई की। इससे मन नहीं भरा तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और गांव के बाहर एक खेत में शव फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती करने पर दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया।

Related posts

11वीं की छात्रा से अपहरण के बाद रेप,भाजपा नेताओं का करीबी है आरोपी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : 5 पॉजिटिव, 31 दिन में 504 नए केस, तीसरी लहर की आशंका, प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!