22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशरोजगार समाचार

966 पदों पर निकली बंपर भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

मध्य प्रदेश में मेडिकल की फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 966 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2022 से पहले एसएएमएस वेबसाइट – sams.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

कुल पद-966

पदों का विवरण-सामुदायिक स्वास्थ्य के 480 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के 486 पद शामिल हैं।

आयु सीमा-आवेदकों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

वेतनमान- पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता- पदों के लिए बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग समेत कई अन्य शैक्षिक योग्यता रखी गई है, जिसकी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है।CHH – बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बीएएमएस। CHO – बी.एससी. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी. एससी। भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त अंतिम वर्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य में एकीकृत प्रमाण पत्र के साथ नर्सिंग (ऐसे उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग सत्र वर्ष 2016 में प्रवेश लिया होगा या बेसिक BSC नर्सिंग सत्र वर्ष 2018 के बाद / पोस्ट किया होगा या उपरांत) ।

चयन प्रक्रिया- चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Related posts

अंधविश्वास : मध्यप्रदेश के खंडवा में झाड़-फूंक में गई चार बीमार बच्चों की जान

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें मई तक रद्द, किराया होगा वापस, देखें शेड्यूल-रूट

MP SIDHI NEWS TEAM

राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर सरपंच सचिव में मारपीट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!