32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

लॉकडाउन में नियम विरुद्ध दुकान खोलना व तहसीलदार से अभद्रता करना दुकानदार को पड़ा महंगा, पहुंचा सलाखों के पीछे

जिले में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा किराना व सब्जी के लिए 8 जून तक दोपहर 12 बजे तक के लिए छूट प्रदान की गई। लेकिन कुछ ऐसे भी व्यापारी है जिनको छूट नही मिली है फिर भी अपनी दुकाने सजा कर बैठे है। बहरी बाजार में संचालित शारदा वस्त्रालय के संचालक प्रमोद गुप्ता द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए दुकान खुली पाई गई।आरोपी मास्क भी नहीं लगाया था समझाइश के दौरान आरोपी दुकानदार बहस बाजी पर उतारू हो गया। तहसीलदार से अभद्रता से पेश होने पर भी तहसीलदार द्वारा बार-बार समझाइश दी जा रही थी फिर भी आरोपी द्वारा अपने रवैये पर कोई सुधार नहीं किया।तहसीलदार द्वारा व्यापारी प्रमोद गुप्ता की दुकान को सीज कर 151, 107, 16,188 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा प्री एग्जाम अब 25 जुलाई को :20 जून को होनी थी परीक्षा, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बढ़ाई तारीख.

पूरा मामला

दिनांक 02/06/2021 को शाम लगभग 6 बजे बहरी बाजार में शारदा वस्त्रालय के संचालक प्रमोद गुप्ता द्वारा सुबह से अपनी कपड़े की दुकान खोलकर संचालित किया जा रहा था। बहरी बाजार भ्रमण के दौरान तहसीलदार आंचल अग्रहरि व नायब तहसीलदार हिमांशु शुक्ला द्वारा बाजार भ्रमण के दौरान दुकान खुली होने पर समझाईस देकर चले गए लेकिन व्यापारी द्वारा दुकान नही बंद किया गया। शायं फिर से जब तहसीलदार व नायब तहसीलदार भ्रमण पर निकले तो आधा शटर बंद कर दुकान संचालित की जा रही थी। तब ड्राईवर द्वारा सटर खुलवा कर प्रमोद गुप्ता को समझाइश दी गई कि आप इस तरह का लॉक डाउन का उल्लंघन ना करें नहीं तो कार्यवाही की जाएगी,इतना सुनते ही दुकानदार आग बबूला हो उठा और दुकान के सामने खड़ी अपनी बाईक में बैठकर तहसीलदार से ही बहश करने लगा। दुकानदार द्वारा तो यहां तक बोला गया कि आप की हिम्मत कैसे हो गई मेरी दुकान का शटर उठवाने की और जमकर तहसीलदार के साथ अभद्रता की जाने लगी। लेकिन तहसीलदार द्वारा बार-बार समझाईस दी जा रही थी कि मर्यादा में रहकर बात करो। लेकिन दुकानदार भड़कता जा रहा था।

खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी संग मिल पति का किया मर्डर, शव को 4 टुकड़ों में काट किचन में दफनाया.

तहसीलदार द्वारा बार-बार समझाइश दी गई, फिर भी नही माना दुकानदार

तहसीलदार से अभद्रता से पेश होने पर भी तहसीलदार द्वारा बार-बार समझाइश दी जा रही थी फिर भी आरोपी द्वारा अपने रवैये पर कोई सुधार नहीं किया। जहां तहसीलदार ने बहरी थाना प्रभारी को फोन कर घटना की जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस टीम के साथ पहुंच गए जहां पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की परंतु पुलिस के सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।तहसीलदार द्वारा व्यापारी प्रमोद गुप्ता की दुकान को सीज कर 151, 107, 16,188 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने दी दबिश स्पा सेंटर संचालक सहित पांच गिरफ्तार.

Related posts

जिला पंचायत सीधी की कमान राहुल धोटे के हाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू-गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले मे बढा कोरोना कर्फ्यू : 31 मई की सुबह 6 बजे तक लाँकडाउन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!