29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यसीधी दपर्ण

रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक ट्रेन को विस अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रत्येक श​निवार को जाएगी भोपाल

विंध्य क्षेत्र ​को नई यात्री गाड़ी के रूप में बड़ी सौगात मिली है। शनिवार की दोपहर दिल्ली से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल शुभारंभ किया। वहीं रीवा रेलवे स्टेशन में मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और सांसद जनार्दन मिश्रा की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष खुद सफर करते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गए।

रेल अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 02196 रीवा-कमलापति सप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2.30 बजे रीवा स्टेशन से रवाना होगी। जो 3:25 बजे सतना, फिर मैहर 4:03 बजे, कटनी मुड़वारा 4:55 बजे, दमोह 6:40 बजे, सागर 7:45 बजे, बीना 9:15 बजे, विदिशा 10:20 बजे और 11:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोचों के साथ चलेगी।

दूसरी ट्रेन शनिवार की रात आएगी रीवा
बताया गया कि शनिवार की दोपहर 2.30 गाड़ी संख्या 02195 सप्ताहिक ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से चलकर रात 11.35 बजे रीवा पहुंचेगी। आरकेएमपी स्टेशन से ट्रेन 2:30 बजे प्रारम्भ होकर विदिशा 3:24 बजे, बीना 4:40 बजे, सागर 6:00 बजे, दमोह 7:05 बजे, कटनी मुड़वारा 8:50 बजे, मैहर 10:00 बजे, सतना 10:30 बजे एवं 11:35 बजे रीवा स्टेशन पर पहुंचेगी। इस रैक में 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोचों के साथ चलेगी।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 25 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 15 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

रुबी का कृत लोकतंत्र पर हमला, दर्ज हो एफ. आई. आर.- इंद्रशरण सिंह चौहान 

MP SIDHI NEWS TEAM

15,232 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश, जाने महत्वपूर्ण बातें और राशि प्रावधान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!