32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

रीवा-गांजा तस्कर के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 1.42 करोड़ का 9.52 क्विंटल गांजा जब्त, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

रीवा। पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन श्री उमेश जोगा के मार्गदर्शन एवं एसपी राकेश सिंह एवं एएसपी विजय डाबर के द्वारा रीवा पुलिस की टीम के साथ गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई । रीवा पुलिस ने नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट के इनपुट पर मोडिफाई कंटेनर से 1.42 करोड़ का 9.52 क्विंटल गांजा जब्त किया है। यूपी के मिर्जापुर से रीवा आ रही गांजे की खेप को आईजी के निर्देश पर मऊगंज पुलिस ने सोमवार की रात घेराबंदी कर पकड़ी है। रैकी करने के लिए ट्रक के आगे-आगे बाइक सवार चल रहे थे। पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार की दोपहर 3 बजे कंट्रोल रूम में आईजी रीवा रेंज उमेश जोगा ने बताया कि सोमवार की रात नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट से बड़े स्तर पर यूपी के मिर्चापुर से रीवा की ओर गांजे की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। एसपी राकेश सिंह और एएसपी विजय डाबर ने एक टीम गठित की। टीम में मऊगंज थाना प्रभारी विद्या वारिध तिवारी, हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव, सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में टीम बनाकर हाईवे में तैनात कर दी गई। इसी बीच गांजे का कंटेनर मऊगंज चाकघाट मोड के आगे जाने वाले ओवर ब्रिज के नीचे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि कंटेनर के आगे आगे एक बाइक में दो युवक पायलेटिंग कर रहे थे, जिनको रोककर पुलिस ने पूछताछ की। फिर कंटेनर को रोककर चेक किया गया, लेकिन अंदर कुछ नहीं मिला। फिर बा​रीकी से ड्राइवर को नीचे उतार कर तलाशी ली। तभी पुलिस को ड्राइवर के पीछे का हिस्सा मोडिफाई नजर आया। देखने में पता चला कि केबिन को काटकर कुछ नया बनाया गया है। पुलिस टीम ने केबिन तोड़ने का निर्णय लिया। केबिन की पटटी टूटी तो अंदर 18-18 किलो की 53 बोरियां मिली, जिनका वजन कराने पर 9 क्विंटल 53 किलो गांजा निकला। पुलिस का दावा है कि जब्त गांजे की बाजार में कीमत 1.42 करोड़ रुपए है।

मऊगंज पुलिस ने 6 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। साथ ही कंटेनर ड्राइवर इकबाल पुत्र अनवर हुसैन (25) निवासी फुलवार वाली मस्जिद के सामने बिलारी जिला मुरादाबाद यूपी और खलासी अब्दुल पुत्र शाहिद हुसैन (22) निवासी ग्राम अंसारी मोहल्ला ढीमर वाला मंदिर के पास बिलारी जिला मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बाइक सवार प्रदीप पुत्र रजबहोर पाण्डेय (20) ग्राम पटना थाना बैंकठपुर जिला रीवा, संजय उर्फ गुड्ड कुशवाह पुत्र रमाकान्त कुशवाह (21) निवासी ग्राम टिकर बराहटोला थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा हाल निवास करहिया मंडी दुबारी को हिरासत में लिया है।आरोपियों के कब्जे से 9 क्विंटल 52 किलो गांजा कीमत 1.42 करोड़ है। एक कंटेनर क्रमांक यूपी 21 एएन 2647 कीमत 20 लाख, बिना नंबर की बाइक कीमत 80 हजार, 6 नग मोबाइल 25 हजार, एक नंबर प्लेट एपी 29 टीए 9433 बरामद हुई है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में बेनकाब हुई बीजेपी, अब तुरंत कराये जाएं पंचायत के चुनाव: कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा के जवा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या, मामला को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को घर के किचन में गड्‌ढा खोदकर दफनाया

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!