
भोपाल पुलिस के अमानवीय व्यवहार का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे पुलिसकर्मी बाइक सवार व्यक्ति से हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बगल में खड़ी एक महिला जो उस युवक की माँ है वो पुलिसकर्मियों से बेटे छोड़ने के लिए हाथ पैर जोड़ कर गुहार लगा रही है। लेकिन फिर भी वो उसे भरकर थाने ले जाते हैं।
मामला मे दिखाई दे रहा वीडियो थाना कोलार के अनुपम तिराहे का है जहाँ लॉकडाउन के पालन में बेरीकेट लगाकर रास्ता डायवर्ट किया गया है। शनिवार की शाम को वीडियो में दिख रहा युवक अपनी बीमार माँ का कोरोना टेस्ट करवाने जा रहा था उसने चौराहे पर रखे बैरीकेट हटाकर निकलने का प्रयास किया जिसपर वहा बैठे पुलिसकर्मियों से उसकी बहस हो गयी तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।
बिना कार्यवाही के छोड़ा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में अपनी सफाई दी है। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं और युवक बैरिकेड्स हटाकर जाने का प्रयास कर रहा था। उसे रोकने के लिए पुलिस ने प्रयास किया तो उसने आपा खो दिया। बाद में उसकी मां ने बताया कि बेटा उसका कोरोना टेस्ट कराने ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
