29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रभारी तहसीलदार ने किया महिला चौकीदार से रेप

धार।कुक्षी पुलिस ने महिला कोटवार की शिकायत पर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता से प्रभारी तहसीलदार के बंगले पर दुष्कर्म हुआ। विरोध करने पर नौकरी से निकालने के साथ ही समाज में बेईज्जत करने की धमकी दी। पीड़िता ने पहले कुक्षी में स्थानीय स्तर पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने धार कलेक्टर और एसपी को शिकायत कर न्याय की मांग की।

पीड़िता प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार डावर के बंगले पर घरेलू काम करती थी। उसने बताया कि साहब आए दिन अशलील हरकतें करते थे। जब भी वह विरोध करती तो नौकरी से हटाने की धमकी देकर चुप करा देते थे। 2 मार्च 2020 को सुबह करीब 8.30 बजे वह बंगले पर काम कर रही थी। उस समय चौकीदार और एक अन्य कर्मचारी बंगले के बाहर काम कर रहे थे। साहब ने अचानक से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने दुष्कर्म किया। फिर नौकरी से हटाने की धमकी देकर कई दिनों तक रेप किया। आखिरकार परेशान होकर मैंने बंगले पर नौकरी

50 हजार का दिया लालच

पीड़िता के आवेदन के बाद कलेक्टर ने प्रभारी तहसीलदार को कुक्षी से हटाकर धार अटैच कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के करीब सवा महीने बाद 17 अप्रैल 2020 को डावर उसके घर आए और 50 हजार रुपए रख दिए। लालच देते हुए कहा कि मैं जैसा कहता हूं, वैसा करते हुए बंगले पर नौकरी करो, नहीं तो समाज में बेईज्जत कर दूंगा।

पीड़िता ने कहा कि धमकी के बाद मैंने कई बार लोकल स्तर पर पुलिस को आवेदन दिया। इसी दौरान मेरा वेतन भी रोक लिया गया। एक बार कार्यालय के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया, हालांकि कुछ दिन बाद वेतन जारी कर दिया गया। इसके बाद भी प्रभारी तहसीलदार ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। उधर, मामले में कुक्षी टीआई कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने शुरुआती जांच करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।

Related posts

लोकायुक्त टीम एनएचएम के कार्यपालन यंत्री को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा,40 लाख का मेंटेनेंस बिल पास करने के बदले मांगी 10% घूस

MP SIDHI NEWS TEAM

म.प्र. लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कोविड के संबंध में शासन ने निर्देश जारी किए

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज ने बुलाई अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों की छुटियां निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!