29.2 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

अवैध रेत तस्करी ऑडियो वायरल के मामले में आरक्षक हुआ सस्पेंड,टीआई को शौकज नोटिस की गई जारी, डीएसपी रैंक के अधिकारी जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट…

चुरहट में अवैध रेत तस्करी का एक ऑडियो रेत माफियाओं से सांठगांठ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा तत्काल कार्यवाही करते इस मामले से संबंधित आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है तथा टीआई को शौकज नोटिस जारी की गई है।

सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने बताया कि एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।वहीं पूरी थाने के पुलिसकर्मियों की डीएसपी रैंक के अधिकारी जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौंपेंगे।एसपी श्री कुमावत ने जिले के पुलिस कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी का रेत माफियाओं से संबंध पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि रेत जांच के लिए नाका स्थापित किए गए हैं जहां पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई हेतु शामिल रहेंगे ।

पुलिस अधीक्षक सीधी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिले में कहीं भी ऐसी जानकारी प्राप्त होती है तो पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दें जानकारी प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारी रेत माफियाओं पर कार्रवाई करेंगे।

Related posts

असम समेत पूर्वोत्तर में भूकंप के तेज झटके, 6.4 रही तीव्रता, कई इमारतों में पड़ी दरार

MP SIDHI NEWS TEAM

एक दर्जन शरारती तत्वों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत सूचना के बाद भी नहीं पहुंची डायल 100, पीड़ित गया खुद रिपोर्ट लिखाने

MP SIDHI NEWS TEAM

संदिग्ध अवस्था में मिला नाबालिक युवक युवती का शव हत्या या आत्महत्या मामले की छानबीन में जुटी पुलिस……

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!