22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

यह आपत्तिजनक सवाल, जांच में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा-मंत्री सारंग

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई परीक्षा में कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित सवाल पर लगातार मामला गर्माता जा रहा है। पूरे मामले को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी। जांच में जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी उन्होंने कहा कि यह आपत्तिजनक है सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि फिर से ऐसा मामला सामने नहीं आए।

टिकट दिए जाने के बाद अपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों के नाम कट जाने के सवाल पर विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस की लिस्ट को भी उठा कर देख लीजिए उनकी लिस्ट में भी अधिकतर प्रत्याशी अपराधी श्रेणी के हैं। कांग्रेस में बड़े-बड़े बयान देने वाले नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने अपराधीकरण के व्यक्तियों को टिकट क्यों दिया है। मंत्री सारंग में कहा कि कांग्रेस अपराधियों और कालाबाजारी करने वालो को संरक्षण देती है। पहली बारिश में ही शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी निरीक्षण कर नगर निगम को दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम को निर्देशित किया गया है कि नालों की उचित साफ-सफाई की जाए।

Related posts

पहली से पांचवी के स्कूलों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश : डिप्टी स्पीकर के पद के लिए सियासी जंग शुरू, पुरानी परंपरा हो सकती है कायम

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर कोरोना संक्रमण को देखते हुए, हुआ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि में बदलाव

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!