27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने की यह बड़ी घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए आज बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज कोर्स में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब मेडिकल छात्रों को हिन्दी में पढ़ाया जाएगा। पूरा कोर्स हिन्दी में ही होगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज हिन्दी दिवस है। सभी को इसकी शुभकामनाएं। हमने हिन्दी दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में करने का निर्णय लिया हैं। जल्द ही इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।

हिंदी में तैयार होगा पूरा कोर्स

मंत्री ने कहा कि यह एक मॉड्यूल को तैयार करेंगे। कमेटी के सुझाव के आधार पर ही पूरा पाठ्यक्रम हिन्दी में तैयार किया जाएगा। जल्द से जल्द इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं, हालांकि अभी इसके लिए समय सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि कम समय में इसे शुरू करें। इससे छात्रों काे मेडिकल की पढ़ाई करने में आसानी होगी। सारंग ने कहा कि पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए विशेष कमेटी कार्य करेगी। यह कोर्स से जुड़ी व्यवहारिक परेशानियों के साथ ही यह भी देखेगी कि कहीं किसी तरह की दूसरी परेशानी तो इससे खड़ी नहीं हो रही। छात्रों के भविष्य और उनके हित को देखते ही पूरा कोर्स हिन्दी में किया जाएगा।

BA में रामचरितमानस कोर्स शुरू किया

एक दिन पहले मध्यप्रदेश के सभी कॉलेज में रामचरितमानस नाम से नया कोर्स शुरू किया गया है। BA फर्स्ट ईयर में इसे शामिल किया गया है, हालांकि यह वैकल्पिक विषय है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की उर्दू गजल विषय को भी इस साल से आर्ट्स के कोर्स में शामिल किया गया है।

Related posts

सीधी सिंगरौली के युवा कार्यकर्ता कोविड प्रभावित लोगों के घर पहुंचकर यथा संभव मदद करे-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

बुजुर्गों की सामाजिक पेंशन छ: सौ से बढ़ाकर तीन हजार की जाए, राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक नीति बने रेल टिकिट में 50 प्रतिशत छूट बहाल करें-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

डीजे बजाने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, शराबियों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 2 की मौत और 1 गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!